टेक्नो कंपनी भारतीय बाजार की सस्ते स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है जो लगातार अपनी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कंपनी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपने Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब कंपनी अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है इस फोन का नाम Tecno Pop X होगा जो Tecno Pop 9 4G का सक्सेसर साबित होगा। तो चलिए इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से लेकर लीक हुए फीचर्स की डिटेल जानते हैं।
Table of Contents
ToggleTecno Pop X Microsite On Amazon India
Tecno Pop X स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन पर लाइव हो गई है। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर इस अपकमिंग फोन को “Make It Pop”टैगलाइन के साथ टीज कर इस फोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी है। Tecno Pop X स्मार्टफोन को भारत में कंपनी 4 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च करेगी
Tecno Pop X डिजाइन
Tecno कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट के साथ-साथ इसकी तस्वीर भी शेयर की है। जिससे इस फोन की डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो गया है। माइक्रो साइट पर यह फोन व्हाइट कलर में नजर आ रहा है। फोन के बैक पैनल पर लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ कैमरा माड्यूल नजर आ रहा है जिसके अंदर दो कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं।
कैमरा माड्यूल के ठीक बाहर एक एलइडी फ्लैशलाइट दिखाई दे रही है जिसके नीचे इंफ्रारेड सेंसर लिखा हुआ है। इससे इस बात की पुष्टि तो हो गई है कि यह फोन रिमोट कंट्रोल की तरह इस्तेमाल होगा इसके अलावा फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रोकर नजर आ रहे हैं।

Tecno Pop X स्पेसिफिकेशंस
हालांकि माइक्रोसाइट पर टीज हुई तस्वीर में Tecno Pop X स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग फोन में 6.67 इंच की HD+ डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इस फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग टेकनो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Also Read:- 7200mAh बैटरी के साथ इंडिया में 12 मार्च को लॉन्च होगा iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस







