Samsung अपने यूजर्स के लिए मार्केट में एक और 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G होगा। सैमसंग कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। ब्रांड की ओर से इस सैमसंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है। तो चलिए इसकी लॉन्चिंग डेट से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy M17e 5G Launch Date In India
सैमसंग कंपनी में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठा दिया है कंपनी के मुताबिक यहां स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च होगा। सैमसंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर भी लाइव कर दी गई है, जहां से इस फोन की तस्वीर के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है। सैमसंग कंपनी इस स्मार्टफोन को 15,000 रुपए तक की बजट कीमत के साथ मार्केट में उतार सकती है।
कैसी होगी Samsung Galaxy M17e की डिस्प्ले
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी M17e स्मार्टफोन की इंडिया लोन से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस से पहले ही पर्दा उठा दिया है। ब्रांड के मुताबिक इस नए सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच HD+ LCD डिस्पले देखने को मिलेगी जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।
कैसा होगा फोन का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G स्मार्टफोन में कंपनी बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देने वाली है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिलेगा। वही इस फोन में कंपनी सेल्फी पिक्चर खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फोन के सामने वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाने वाली है।

बैटरी और प्रोसेसर भी होंगे दमदार
सैमसंग कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि नए सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5G फोन में यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने यही प्रोसेसर अपने पिछले गैलेक्सी A07 में भी दिया था। बात करें अगर इस अपकमिंग फोन की बैटरी की तो कंपनी इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की बैटरी दे रही है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।







