सैमसंग कंपनी अपने यूजर्स के लिए मार्केट में एक और नया फोल्डेबल स्माटफोन लेकर आ रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy Fold 8 होगा। बताया जा रहा है कि इस बार सैमसंग कंपनी इस फोल्डेबल स्माटफोन की मोटाई को कम करने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं जिससे पता चलता है कि इस बार कंपनी इस फोल्डेबल फोन में 5000mAh की बैटरी देने वाली है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy Fold 8 लीक रिपोर्ट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर संजू चौधरी ने Samsung Galaxy Fold 8 स्मार्टफोन को लेकर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि सैमसंग कंपनी इस बार इस फोल्डेबल स्माटफोन को 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में लेकर आ रही है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी। टिपस्टर के अनुसार इस फोल्डेबल स्माटफोन की मोटाई पहले के मुकाबले काफी कम होगी।
Galaxy Z Fold 8 is finally getting 5000mAh battery with 45W charging:
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 22, 2026
• 6.5" outer & 8" 120hz LTPO AMOLED
• SD 8 Elite Gen 5 for Galaxy
• UFS 4.0
• 200MP 1/1.3" Main + 50MP UW + 10MP 3x tele
• 10MP + 10MP front
• Vapor chamber cooling
As per rumour SAMSUNG might reduce… pic.twitter.com/HQRmGk4Ale
कैसा होगा फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर?
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच की कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकती है हालांकि इस फोन को ओपन करने के बाद इसकी स्क्रीन साइज 8 इंच की होगी। बताया जा रहा है कि इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LTPO AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। वही इस अपकमिंग फोन में कंपनी लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ ही इस फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Fold 8 का कैमरा सेटअप कैसा होगा?
टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। वही इस फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 10 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के सेल्फी शूटर कैमरे दिए जा सकते हैं।
कब तक हो सकता है लॉन्च?
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक Samsung Galaxy Fold 8 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों के माने तो इस फोन को 2026 के मिड के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वही लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत लगभग 1,74,999 रुपए से स्टार्ट हो सकती है।






