सैमसंग कंपनी भारतीय मार्केट में Galaxy A सीरीज के तहत दो New 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जो भारत में Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन के नाम से लॉन्च किए जाएंगे, लिक में सामने आया है, कि यह सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकते हैं, इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लिक हुए हैं, आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीपस्टर संजू चौधरी ने Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन शेयर किए है, जिनके बारे में डिटेल से हम नीचे जानने वाले हैं।
Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G फोन में मिलेंगे शानदार फीचर्स
सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD+ अमोलेड डिस्पले होने की संभावना है, जबकि Samsung Galaxy A37 5G फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है और Samsung Galaxy A57 5G फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन होने की उम्मीद है। अगर इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A37 5G फोन में Exynos 1680 चिपसेट होने की उम्मीद है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी A57 5G स्मार्टफोन में Exynos 1480 चिपसेट होने की उम्मीद है।
Also Read:- Ultra Clear OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V70 स्मार्टफोन, जानें प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी A37 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकते हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी A57 5G स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप हो सकते हैं, 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सपोर्ट हो सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A57 & A37 to launch in March:
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) February 19, 2026
Galaxy A57:
• 6.6” 120hz FHD+ flat AMOLED
• Exynos 1680 , UFS 3.1
• 5000mAh + 45W
• 50MP OIS main+ 12MP UW+ 5MP macro
• 12MP front
• 6.9mm | 182 grams
• IP68 , Android 16
Galaxy A37:
• 6.7" FHD+ 120hz AMOLED
• Exynos 1480… pic.twitter.com/PDiPpcl7GC
Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश हो सकते हैं, गैलेक्सी A37 5G फोन IP67 रेटिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जबकि गैलेक्सी A57 स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो धूल और पानी से स्मार्टफोन को बचाएगा। इन दोनों ही 5G स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाई-फाई कनेक्टिविटी और NFC जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।







