10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ इस दिन लॉन्च होगा नया Realme Narzo Power 5G फोन, जानें पूरी खबर

रियलमी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और पावरफुल स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही है जिसका नाम Realme Narzo Power 5G होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की पुष्टि की है। जो ग्राहक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए यह फोन बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। इस अपकमिंग फोन में 10,000mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलने वाली है तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

इस दिन लॉन्च होगा Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन

रियलमी कंपनी ने ऑफीशियली अनाउंसमेंट कर दिया है कि वह अपने नए Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन को 5 मार्च को दोपहर 12:00 बजे भारत में लॉन्च करेगी। रियलमी कंपनी का यह अपकमिंग फोन कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन और रियलमी के आधिकारिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस रियलमी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

Realme Narzo Power 5G

मिलेगी स्मूथ डिस्प्ले

माइक्रोसाइट के अनुसार रियलमी नार्जो पावर 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED Curved डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। इस हैंडसेट को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

पावरफुल बैटरी से होगा लैस

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कंपनी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी दे रही है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 50% चार्ज होने में सिर्फ 36 मिनट का समय लेता है। Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ट रियलमी UI 7.0 पर वर्क करेगा। साथ ही कंपनी ने इस बात का भी जिक्र क्या है कि वह इस फोन के साथ 4 साल तक का सिक्योरिटी पैच अपडेट और 3 साल का एंड्राइड अपडेट देगी।

प्रोसेसर भी होगा दमदार

रियलमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे Hyper Vision+ AI चिप के साथ जोड़ा जाएगा। इससे गेमिंग परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कैसा होगा फोन का कैमरा सेटअप?

Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन में शानदार फोटोग्राफी के लिए पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी खींचने के लिए इस अपकमिंग रियलमी हैंडसेट के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल सकता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।

कितनी होगी कीमत?

माइक्रोसाइट से इस बात की पुष्टि हो चुकी है की इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। डिलीट हुई रिपोर्ट्स के अनुसार Realme Narzo Power 5G फोन को Realme P4 Power 5G का ही रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन 26,000 रुपए की कीमत पर पेश हो सकता है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी वाले Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G फोन की सेल हुई शुरू, सेल में मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़