रियलमी कंपनी भारतीय बाजार के अंदर अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसका नाम Realme 16 5G होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की डेडीकेटेड माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart पर लिस्ट कर दी है। रियलमी का यह अनोखा स्मार्टफोन होगा जिसमें Selfie Mirror कैमरा देखने को मिलेगा। तो चलिए इस अपकमिंग फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme 16 5G फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट
रियलमी कंपनी ने Realme 16 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च की पुष्टि करने के साथ इस फोन की डेडीकेटेड माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart पर लिस्ट कर दी है। जहां से इस अपकमिंग फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन और ब्लैक और और वाइट कलर ऑप्शंस के साथ लांच किया जाएगा।

Realme 16 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: अपकमिंग रियलमी 16 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच की HD+ डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। वही कंपनी के टीजर पोस्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69+IP69K वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी जा सकती है।
प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जाएगा।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट वाले पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलने वाला है। इस फोन का डिजाइन Google Pixel की तरह होगा।
प्रोसेसर: Realme 16 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है। कंपनी इस फोन के साथ 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट भी देने वाली है।
रैम और स्टोरेज: रियलमी कंपनी का यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
बैटरी: फ्लिपकार्ट पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक रियलमी कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Also Read:- Vivo T5 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिल सकती है 9020mAh की बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्पले






