लॉन्च से पहले सामने आए OPPO Pad 5 Pro के फीचर्स, 13000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

OPPO कंपनी अपना एक नया टैबलेट लॉन्च करने वाली है जिसका नाम OPPO Pad 5 Pro होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस टैबलेट की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन जाने माने Weibo डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस लीक कर दिए हैं। इस टैबलेट में 13000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। तो चलिए इसकी सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

OPPO Pad 5 Pro लीक रिपोर्ट्स

जाने माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर OPPO Pad 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो कंपनी के इस अपकमिंग टैबलेट में 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है जो हाई रेजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। पिछले मॉडल की बात करें तो कंपनी ने OPPO Pad 4 Pro में 2400×3392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली IPS LCD डिस्पले दी थी जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

दमदार बैटरी और प्रोसेसर से होगा लैस

लीक्स की माने तो ओप्पो कंपनी के इस अपकमिंग टैबलेट में स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वही इस टैबलेट की बैटरी की बात करें तो इसमें 11905mAh की रेटेड बैटरी होगी जिसकी टिपिकल वैल्यू 13000mAh होने की संभावना है। यह ओप्पो टेबलेट 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

oppo pad 5 pro
oppo pad 5 pro

OPPO Pad 5 Pro कैमरा फीचर्स

बात करें अगर अपकमिंग Pad 5 प्रो टेबलेट के कैमरा फीचर्स की तो लीक्स में यह भी बताया गया है कि इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा मौजूद होगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

OPPO Pad 5 Pro स्टोरेज ऑप्शन

लीक हुई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि OPPO Pad 5 Pro टैबलेट 4 कॉन्फ़िगरेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस टैबलेट के लॉन्च डेट और कीमत की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो यह टैबलेट एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Also Read:- Apple जल्द लॉन्च करेगा अपना पहला iPhone Ultra , कीमत और कलर ऑप्शन के साथ लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़