1 अप्रैल को लॉन्च होंगे OPPO K15 Pro और K15 Pro+ स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा Dimensity 9500s चिपसेट

ओप्पो कंपनी अपनी ‘K’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिनका नाम OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इन अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट के साथ-साथ इनके स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। तो चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO K15 Pro और K15 Pro+ लॉन्च डेट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Anvin द्वारा OPPO K15 Pro और K15 Pro+ स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। टिपस्टर के अनुसार OPPO K15 Pro और K15 Pro+ दोनों स्मार्टफोन चीन में 1 अप्रैल को लॉन्च होंगे। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है।

OPPO K15 Pro संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो के15 प्रो स्मार्टफोन मॉडल नंबर PMH110 के साथ आ सकता है। इस फोन में 6.59 इंच की 2760×1256 पिक्सल्स रेजोल्यूशन वाली 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन में 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं।

बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में बैक पैनल पर दो कैमरे दिए जा सकते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

ओप्पो कंपनी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है साथ ही इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ मिलकर वर्क करेगा। पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 7265mAh रेटेड बैटरी मिल सकती है जिसकी टिपिकल क्षमता लगभग 7600mAh की होगी।

OPPO K15 Pro+ संभावित स्पेसिफिकेशंस

OPPO K15 Pro+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन PMG110 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्पले मिल सकती है जो 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग फोन में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं।

ओप्पो कंपनी के इस अपकमिंग फोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी 7760mAh की रेटेड बैटरी दे सकती है जिसकी टिपिकल क्षमता लगभग 8000mAh की होगी। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर वर्क कर सकता है। इसके अलावा इस फोन में कूलिंग फैन, IR ब्लास्टर और गेमिंग शोल्डर बटंस दिए जा सकते हैं।

टिपस्टर के मुताबिक अपकमिंग ओप्पो के15 प्रो प्लस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग फोन के फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

Also Read:- Exynos 1480 चिपसेट और 50MP ट्रिपल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A37 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़