Dimensity 9500s चिपसेट और 7025mAh बैटरी के साथ इस महीने लॉन्च होगा नया OPPO Find X9s स्मार्टफोन, लीक में हुआ खुलासा

ओप्पो कंपनी जल्द ही अपना नया OPPO Find X9s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ओप्पो कंपनी का यह स्मार्टफोन भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट का इस्तेमाल होगा। वही पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ताज लीक्स में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की डिटेल भी सामने आई है। तो चलिए इस विस्तार से जानते हैं।

OPPO Find X9s इस महीने हो सकता है लॉन्च

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Ayan Ghosh ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी शेयर की है की कंपनी ओप्पो कंपनी के इस दमदार स्मार्टफोन को अप्रैल 2026 में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही टिपस्टर ने इस ओप्पो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक किए हैं।

OPPO Find X9s लीक स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग ओप्पो फाइंड एक्स9s स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K Flat AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो बताया जा रहा है कि इस फोन में नया मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है।

प्राइमरी कैमरा: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find X9s स्मार्टफोन के बैक पैनल पर LYT-700 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Samsung JN5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकता है।

सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो क्लिक करने के लिए इस अपकमिंग हैंडसेट के फ्रंट वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी: बात करें अगर इस अप डिवाइस के बैटरी परफॉर्मेंस की तो इस फोन में लंबे समय तक चलने वाली 7025mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है जिसे 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

OPPO Find X9s कीमत

फिलहाल टिपस्टर Ayan Ghosh ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत की कोई जानकारी नहीं दी है और कंपनी ने भी अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर लीक हुई डिटेल्स सही साबित होती है तो यह अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए शानदार ऑप्शन बनेगा।

Also Read:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन जल्द होगा ग्लोबली लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़