स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन लेकर आने वाली है जिसका नाम OnePlus Nord 6 होगा। वनप्लस कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीचर जारी किया है। हालांकि कंपनी ने टीजर में इस अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन टिपस्टर और एक्सपर्ट्स की माने तो यह फोन OnePlus Nord 6 होने वाला है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOnePlus Nord 6 टीजर जारी
वनप्लस कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #OnePlusNord के साथ टीजर जारी किया है। कंपनी ने Entering The Nord era soon टैगलाइन के साथ यह टीजर जारी किया है। हालांकि कंपनी ने इस फोन का नाम नहीं लिया है लेकिन अफवाहों की माने तो यह फोन OnePlus Nord 6 होने वाला है। टीजर में एक बैग दिखाया गया है जिसमें की ईयरबर्ड्स, एडेप्टर और चार्जिंग केबल दिखाई दे रही है। इससे संकेत मिलता है कि फोन में पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।
Entering the Nord era soon.#OnePlusNord pic.twitter.com/0pY1FMi1xX
— OnePlus India (@OnePlus_IN) March 16, 2026
मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है
बैटरी: बात करें अगर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी की तो इस फोन में 9000mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है।
प्रोसेसर: अपकमिंग वनप्लस नॉर्ड 6 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जैन 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा।
रैम और स्टोरेज: OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को 8GB रैम और 12GB रैम वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप को शानदार बनाने के लिए वनप्लस कंपनी इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: कनेक्टिविटी के तौर पर इस अपकमिंग फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, ड्यूल सिम स्लॉट, NFC, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और GPS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

कब तक हो सकता है लॉन्च?
हालांकि वनप्लस कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लिखे हुई रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट की माने तो वनप्लस का यह नया फोन अप्रैल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। वही इस फोन की कीमत तकरीबन 40 हजार से 45 हजार रुपए के बीच रखी जाने की संभावना है।
Also Read:- 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ Realme C100 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स






