वनप्लस भारतीय मार्केट में OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, अब कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड 6 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है, इसके अलावा इस फोन का प्रोडक्ट पेज Oneplus की वेबसाइट और Amazon पर लाइव किया गया है, जहां पर वनप्लस नॉर्ड 6 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। चलिए इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और इसके सभी फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट
OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि वनप्लस कंपनी 7 अप्रैल को शाम 7:00 बजे एक बड़ा इवेंट आयोजन करने वाली है, इस इवेंट को आप सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं, इसके अलावा इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर भी लाइव देखा जा सकता है।
Nord, but newer.
— OnePlus India (@OnePlus_IN) March 24, 2026
Fast in play. Cool all the way.#OnePlusNord6 April 7, 7PM IST
Stay tuned: https://t.co/zG8KkUqQ8f pic.twitter.com/KpJWbu4SF9
OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits की HBM ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच की 1.5K Flat OLED LTPS डिस्प्ले दी जाएगी।
प्रोसेसर: इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड ColorOS को सपोर्ट करेगा।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA LYT600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा: इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है जो सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल सकता है।
बैटरी: OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में 9000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W वाइड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
अन्य फीचर्स: यह स्मार्टफोन IP66/IP68/IP69/IP69k रेटिंग के साथ आएगा जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाने मदद करेगा, इसके अलावा इसमें डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7 और USB 2.0 Type-C Port जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।
Also Read:- OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन अप्रैल में होंगे लॉन्च, डिजाइन की झलक भी आई सामने






