वनप्लस कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही है जिसका नाम OnePlus 16 होगा। हालांकि वनप्लस कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस वनप्लस स्माटफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 9000mAh की पावरफुल बैटरी और 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री मार सकता है। तो चलिए इसके लिए कोई सभी डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOnePlus 16 संभावित स्पेसिफिकेशंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Debayan Roy ने अपनी एक पोस्ट में OnePlus 16 स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली flat LTPO OLED BOE X5 डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 240Hz रिफ्रेश रेट रेट को सपोर्ट कर सकती है हालांकि टिपस्टर ने इस डिस्प्ले की साइज का जिक्र नहीं किया है।
OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग वनप्लस 16 स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का HP5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का JN5 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
OnePlus 16 expected specs :
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 10, 2026
✅ 1.5K 240Hz flat LTPO OLED , BOE X5 panel
✅ Less than 1mm bezels
✅ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro
✅ 200MP HP5 main 📸 + 50MP JN5 UW + 50MP JN5 periscope telephoto 🤳32MP
✅ ~9000mAh🔋100W+⚡50W wireless ⚡
✅ IP69, better US FS, USB 3
बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा नया प्रोसेसर
आगामी वनप्लस 16 स्मार्टफोन में कंपनी पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है जो 100W वायर्ड और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही टिपस्टर के मुताबिक वनप्लस कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
कब तक होगा लॉन्च?
हालांकि अभी ब्रांड की तरफ से OnePlus 16 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स और अफवाहों की माने तो इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन को कंपनी आने वाले कुछ महीनो के अंदर ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung और Apple जैसे ब्रांड के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन से हो सकता है।
Also Read:- Unisoc T7250 चिपसेट और 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें फीचर्स और कीमत







