OnePlus 15T स्मार्टफोन की डिजाइन हुई लीक, 7500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

वनप्लस चीन में अगले महीने अपने नए OnePlus 15T स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस फोन की आधिकारिक लॉन्चिंग डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन का टीजर ऑनलाइन लीक हो चुका है जिसमें इस अपकमिंग स्मार्टफोन का पहला लुक सामने आया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। तो चलिए लीक हुई ताजा रिपोर्ट्स के बारे में जानते हैं।

OnePlus 15T डिजाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव (Source: Weibo) ने एक ट्वीट के जरिए अपकमिंग OnePlus 15T स्मार्टफोन का पहला लुक दिखाया है। लीक हुई तस्वीर में यह फोन सफेद रंग का दिखाई दे रहा है इस फोन के पीछे वाली साइड पर ऊपर वाले हिस्से के कोने में उभरा हुआ कैमरा माड्यूल नजर आ रहा है। जिसमें शानदार लुक के साथ एलईडी फ्लैशलाइट भी देखने को मिल रही है।

OnePlus 15T संभावित फीचर्स

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग वनप्लस 15टी स्मार्टफोन में 6.32 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन को मेटल फ्रेम पर तैयार किया जाएगा। वहीं धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन के प्रोसेसर की तो ली कोई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन में पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस अपकमिंग वनप्लस हैंडसेट के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी: आगामी OnePlus 15T फोन 7500mAh की दमदार बैटरी से लैस हो सकता है जो 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

कब तक होगा लॉन्च?

अफवाहों की माने तो OnePlus 15T स्मार्टफोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन के आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होता है तो इसे OnePlus 15s के रूप में भारत में लॉन्च किया जा सकता है जो पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13s का सक्सेसर होगा।

Also Read:- Upcoming Phone: मार्च 2026 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोंस, देखें पूरी लिस्ट

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़