Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोला कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2025 में ही अपना Motorola Edge 70 स्मार्टफोन लॉन्च किया था वहीं अब कंपनी इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार है जिसका नाम Motorola Edge 70 Fusion होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की फोटो इंटरनेट पर शेयर की है। साथ ही इस अपकमिंग फोन का प्रोडक्ट पेज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleMotorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट
कंपनी की तरफ से Motorola Edge 70 Fusion की इंडिया में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है अब इस अपकमिंग फोन का इंडिया लॉन्च डेट का इंतजार हो रहा है जल्द ही कंपनी इस फोन की इंडिया में लॉन्च डेट भी शेयर करेंगी। ब्रांड की तरफ से यह ऐलान किया गया है की यह अपकमिंग फोन तीन कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है जिसमें Blue Surf, Silhouette और Country Air कलर ऑप्शन शामिल होंगे।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशंस
अपकमिंग मोटरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्पले मिलने की उम्मीद है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और 5200 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। वही लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिल सकता है।
When the ordinary won’t do, get the edge.
— Motorola India (@motorolaindia) February 20, 2026
Something exceptional in smartphone photography is on its way.
A fusion of power, precision, and perspective
Stay Tuned! pic.twitter.com/OYhPI8UB57
मिल सकता है स्नैपड्रेगन प्रोसेसर
लीक हुई जानकारी के मुताबिक मोटरोला कंपनी के इस अपकमिंग फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट देखने को मिल सकता है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है इस फोन को कंपनी भारतीय बाजार में 8GB रैम और 12GB रैम पर लॉन्च कर सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि अपकमिंग Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन में कंपनी 7000mAh की पावरफुल बैटरी दे सकती है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
50MP का होगा बैक कैमरा
लीक डीटेल्स में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस अपकमिंग मोटरोला हैंडसेट में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT OIS कैमरा, एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वही लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग मोटरोला स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।







