Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मिलेगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट

Motorola जल्द मार्केट में Edge सीरीज के तहत नया 5G स्मार्टफोन लेकर आ सकती है, जिसका नाम Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन रखा जाएगा, यह स्मार्टफोन काफी शानदार फीचर्स और शानदार लुक के साथ पेश किया जा सकता है, इससे पहले भी इस मोटोरोला स्मार्टफोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अब लीक हुई रिपोर्ट मैं इस फोन के चिपसेट के बारे में खुलासा किया गया है, जिनकी डिटेल हम नीचे जाने वाले हैं।

लेटेस्ट लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है, इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है, इस चिपसेट के मुताबिक यही स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में काफी शानदार हो सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट में लाया जा सकता है जिसमें 12GB रैम और 8GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है, इस फोन में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन दिया जा सकता है।

इस पावरफुल स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट कर सकती है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जो बैटरी बैकअप के लिए काफी ज्यादा परेशान होते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है जो Sony Lytia सेंसर सपोर्ट के साथ आता है, इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर क्लिक करने के लिए दिया जा सकता है, इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Also Read:- लॉन्च से पहले ही लीक हुई POCO X8 Pro सीरीज की डिटेल्स, 50MP कैमरे के साथ मिल सकता है 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

इस शानदार मोटरोला स्मार्टफोन को Country Air, Blue Surf, Sporting Green, Silhouette और Orient Blue कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। अगर यह 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 और 7000mAh बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लाया जाता है, तो यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए काफी शानदार हो सकता है, जो कम कीमत पर प्रीमियम डिजाइन और शानदार बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन खोज रहे हैं।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़