काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोटरोला कंपनी ने अपनी Edge सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मोटरोला स्मार्टफोन कि भारत में लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर 28 फरवरी को ही लिस्ट कर दिया गया था जहां से इस फोन के कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। तो चलिए इसके सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleMotorola Edge 70 Fusion Launch Date
मोटरोला कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस मोटरोला स्मार्टफोन को 6 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का पोस्ट भी शेयर किया था लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। देश भर में इस स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।
‘लेदर इंस्पायर्ड’ टेक्सचर से होगा लैस
डेडीकेटेड माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी है की अपकमिंग मोटरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन भारतीय बाजार में तीन Pantone-Curated कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें Country Air, Silhouette और Blue Surf कलर ऑप्शन शामिल होंगे। इन तीनों ही कलर ऑप्शन में बैक साइड पर ‘लेदर इंस्पायर्ड’ टेक्सचर देखने को मिलेगा।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 nits पिक ब्राइटनेस SGS आई प्रोटेक्शन और HDR 10+ सपोर्ट के साथ 1.5K Quad Curved डिस्प्ले देखने को मिलेगी।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो मोटरोला के इस नए हैंडसेट में पीछे वाली साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक अनस्पेसिफाइड मैक्रो कैमरा भी देखने को मिलेगा।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटरोला स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने वाला है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस मोटरोला स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।
बैटरी: Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने वाली है जो 68W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।
Also Read:- 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ इस दिन लॉन्च होगा नया Realme Narzo Power 5G फोन, जानें पूरी खबर







