Honor कंपनी मार्केट में एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। कंपनी ने कल ही अपना नया Honor 600 Lite स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अब कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन Honor X80i लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इस फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर यह फोन लिस्ट हुआ है जहां से इस अपकमिंग फोन के कई खास फीचर्स की जानकारी मिली है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleHonor X80i में मिल सकता है OLED डिस्पले
TENAA लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग हॉनर स्मार्टफोन को मॉडल नंबर LNA-AN00 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग फोन में 1200 गुना 2600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच की एलइडी डिस्प्ले दी जा सकती है। वही लीक्स के अनुसार इस हैंडसेट में 6GB, 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

कितना दमदार होगा नया Honor X80i फोन
बात करें अगर Honor X80i स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो TENAA लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में 2.6GHz की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है। इस आगामी स्मार्टफोन में 6800mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि से 7000mAh की बैटरी के तौर पर प्रमोट किया जा सकता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
Honor X80i स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
लिस्टिंग में Honor X80i फोन की मोटाई 7.34mm और वजन करीब 185 ग्राम बताया गया है। अलंकिक कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन TENAA लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि होती है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।







