Motorola Ka Sabse Sasta Phone: अगर आप भी मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं और आपको जानना है, कि मोटोरोला का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है या आप मोटोरोला का Sabse Sasta 5G Mobile ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मोटरोला के ऐसे 5G स्मार्टफोंस के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो की प्रीमियम लुक, शानदार कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। तो चलिए इसके बारे में हम नीचे विस्तार से जान लेते हैं।
Table of Contents
Toggleमोटोरोला का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
अगर आपको मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन पसंद है जो की 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं तो हम आपको नीचे मिड रेंज सेगमेंट, प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट और फ्लैगशिप सेगमेंट तीनों सेगमेंट में आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे।
मिड-रेंज सेगमेंट
यदि आपका बजट 10 हजार रुपए से 20 हजार रुपए के बीच है और इस बजट के अंदर आप मोटोरोला मोबाइल 5G या Motorola Ka Phone 5G खरीदना चाहते हैं तो आप नीचे गए मिड-रेंज सेगमेंट में से अपने लिए एक 5G स्मार्टफोन सेलेक्ट कर सकते हैं।
| मोबाइल | कीमत |
|---|---|
| Motorola G35 5G | 11,945 रुपए |
| Motorola G45 5G | 12,178 रुपए |
| Motorola G96 5G | 18,399 रुपए |
1. Motorola G35 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.72 इंच LTPS LCD डिस्पले, 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 16MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 8GB रैम |
| स्टोरेज | 128GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | Unisoc T760 |
| ओएस | एंड्रायड v14 |
| बैटरी | 5000mAh बैट्री, 18W फास्ट चार्जिंग |
मोटोरोला जी35 5G मिड-रेंज सेगमेंट का एक शानदार मोटोरोला मोबाइल है इस मोटरोला फोन को आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 11,945 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।
इस मोटोरोला फोन 5G में 6.72 इंच की पंच होल LTPS LCD डिस्पले देखने को मिलती है जो की 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है।
इसके साथ ही इस फोन की डिस्प्ले में 1000 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, iP52 वाटर प्रोटेक्शन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v3 स्क्रीन प्रोटक्शन और 392 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है।
यह मोटोरोला मोबाइल 5G 5000mAh की लिथियम आयन बैट्री से पावर्ड है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस मोटोरोला फोन के बैक पैनल पर शानदार फोटोग्राफी के लिए ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लगा हुआ है।
इसके साथ ही इस फोन के कमरे में 8x डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैशलाइट भी दी गई है।
वही हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला फोन के सामने की साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।
इसके अलावा बात करें अगर इस मोटोरोला स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया जो कि एंड्रायड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
इस मोटोरोला हैंडसेट पर कंपनी द्वारा 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 1 साल का ओएस अपडेट्स भी मिल रहा है।
Also Read:- 5g फोन अंडर 20000: 20 हजार रुपए से कम कीमत में आने वाले 5G फोन, देखें पूरी लिस्ट
2. Motorola G45 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.5 इंच IPS LCD डिस्पले, 720×1600 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 16MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 8GB रैम |
| स्टोरेज | 128GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 |
| ओएस | एंड्रायड v14 |
| बैटरी | 5000mAh बैट्री, 20W फास्ट चार्जिंग |
अगर आपको मोटोरोला का Sabse Sasta Phone या Sabse Sasta 5G Phone खरीदना है, जो की 10 हजार रुपए से 20 हजार रुपए के बजट में आता हो तो ऐसे में आपके लिए Motorola G45 5G स्मार्टफोन भी एक शानदार ऑप्शन है।
मोटोरोला जी45 5G स्मार्टफोन की 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,178 रुपए रखी गई है।
इस मोटोरोला फोन 5G में 6.5 इंच की कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v3 स्क्रीन प्रोटेक्शन वाली पंच होल IPS LCD डिस्पले देखने को मिल जाती है।
यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, IP52 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग, 270 ppi पिक्सल डेंसिटी और 580 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है जो 720×1600 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है।
बात करें अगर इस मोटोरोला मोबाइल 5G के प्रोसेसर की तो इसमें प्रोसेसर के तौर पर आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल देखने को मिलेगा जो कि एंड्रायड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
इस मोटोरोला फोन के साथ 1 साल का ओएस अपडेट्स और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिल जाता है।
कैमरा क्वालिटी को जबरदस्त बनाने के लिए इस मोटरोला स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होता है।
वही जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला हैंडसेट के आगे की साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
इसके अलावा बात करें अगर मोटोरोला जी45 5G स्मार्टफोन की बैटरी की तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 20W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
3. Motorola G96 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.67 इंच P-OLED Curved डिस्प्ले, 1600 nits पिक ब्राइटनेस |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 8GB रैम |
| स्टोरेज | 256GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SM7435 |
| ओएस | एंड्रायड v15 |
| बैटरी | 5500mAh बैट्री, 33W फास्ट चार्जिंग |
अगर आपको मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद है और आप मिड-रेंज सेगमेंट में Sabse Sasta Smartphone तलाश रहे हैं तो आपके लिए Motorola G96 5G स्मार्टफोन बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है।
मोटोरोला जी96 5G स्मार्टफोन को आप 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 18,399 रुपए में खरीद सकते हैं।
मोटोरोला के इस 5G फोन में 6.67 इंच की पंच होल P-OLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है।
इस फोन की डिस्प्ले में 1600 nits पिक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 स्क्रीन प्रोटक्शन, iP68 वॉटर रेजिस्टेंट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 395 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है।
मोटोरोला जी96 5G फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।
शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला फोन 5G के सामने वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है।
इस मोटोरोला मोबाइल में कंपनी ने 5500mAh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया है जो 33W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा बात करें अगर इस मोटोरोला हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SM7435 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
Also Read:- 5G फोन अंडर 10000: 10 हजार रुपए से कम में खरीद सकते हैं ये 5G स्मार्टफोंस
प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट
इस सेगमेंट में हमने 20 हजार रुपए से 30 हजार रुपए के बीच आने वाले मोटोरोला स्मार्टफोन को रखा है। अगर आप भी 20000 रुपए से 30000 रुपए के बीच Motorola Ka Phone ढूंढ रहे हैं तो आप नीचे दिए गए मोटोरोला स्मार्टफोन में से अपने लिए एक 5G स्मार्टफोन चुन सकते हैं।
| मोबाइल | कीमत |
|---|---|
| Motorola Edge 50 Fusion 5G | 20,888 रुपए |
| Motorola Edge 60 Fusion 5G | 22,710 रुपए |
| Motorola Edge 50 Pro 5G | 22,799 रुपए |
1. Motorola Edge 50 Fusion 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.67 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 1600 nits पिक ब्राइटनेस |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 12GB रैम |
| स्टोरेज | 256GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 |
| ओएस | एंड्रायड v14 |
| बैटरी | 5000mAh बैट्री, 68W फास्ट चार्जिंग |
यह 20 हजार रुपए से 30 हजार रुपए के बीच आने वाला Motorola Ka Sabse Sasta Phone है। इस मोटोरोला फोन 5G को आप 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 20,888 रुपए में खरीद सकते हैं।
मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 5G फोन में 6.67 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल P-OLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है।
इसी के साथ ही इस मोटोरोला स्मार्टफोन की डिस्प्ले में 1600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, iP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग और 395 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है।
इस मोटोरोला हैंडसेट के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 8x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होता है।
वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन के सामने वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
इस मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगाई गई है जो 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 5G मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
Also Read:- 20000 रूपये से कम में आने वाले Vivo 5G मोबाइल कौन से हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट
2. Motorola Edge 60 Fusion 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.67 इंच P-OLED Curved डिस्प्ले, 4500 nits पिक ब्राइटनेस |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 12GB रैम |
| स्टोरेज | 256GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| बैटरी | 5500mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग |
अगर आपका बजट 20,000 रुपए से 30,000 रुपए के बीच है और इस बजट में आप Motorola Ka Phone खरीदना चाहते हैं तो आप Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।
मोटरोला एज 60 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन की 12GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 22,710 रुपए की गई है।
इस मोटोरोला हैंडसेट में 6.67 इंच की 4500 nits पिक ब्राइटनेस वाली P-OLED Curved डिस्प्ले लगी हुई है जो 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है।
साथी इस फोन की डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन 120Hz रिफ्रेश रेट, iP68+iP69 वाटर प्रोटेक्शन और 446 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट भी मिलता है।
प्रोसेसर के तौर पर इस मोटोरोला डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी लगाई गई है जो 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G मोबाइल के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल होता है।
इसके अलावा बात करें इसके सेल्फी कैमरे की तो इस फोन में सामने वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
3. Motorola Edge 50 Pro 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.67 इंच P-OLED Curved डिस्प्ले, 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP मैक्रो कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 12GB रैम |
| स्टोरेज | 256GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 |
| ओएस | एंड्रॉयड v14 |
| बैटरी | 4500mAh बैटरी, 125W फास्ट चार्जिंग |
अगर आप 20 हजार से 30 हजार रुपए के बीच Motorola Ka Phone 5G ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए Motorola Edge 50 Pro 5G मोबाइल भी एक शानदार ऑप्शन है।
इस मोटोरोला एज 50 प्रो 5G फोन को आप 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 22,799 रुपए में खरीद सकते हैं।
इस मोटोरोला मोबाइल की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की पंच होल P-OLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है।
वही इस फोन की डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 nits पिक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन, 444 ppi पिक्सल डेंसिटी और iP68 वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
इस मोटोरोला एज 50 प्रो 5G फोन में कंपनी ने 4500mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी लगाई है जो 125W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वॉयरलैस टर्बो पावर चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस मोटोरोला एज 50 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला डिवाइस के सामने वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
इसके अलावा बात करें इसके प्रोसेसर की तो इस मोटरोला फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
Also Read:- ₹12000 में सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
फ्लैगशिप सेगमेंट
इस सेगमेंट में हमने 30,000 रुपए से 50,000 रुपए के बीच आने वाले मोटरोला फोन को रखा है। अगर आप बजट की टेंशन नहीं रखते और आपको 5G सपोर्ट वाला Motorola Ka Phone खरीदना है तो आप नीचे दिए गए स्मार्टफोन में से अपने लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन चुन सकते हैं।
| मोबाइल | कीमत |
|---|---|
| Motorola Edge 60 Pro 5G | 39,999 रुपए |
| Motorola Edge 50 Ultra 5G | 47,999 रुपए |
1. Motorola Edge 60 Pro 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.7 इंच P-OLED Curved डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 16GB रैम |
| स्टोरेज | 512GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 |
| ओएस | एंड्रायड v15 |
| बैटरी | 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग |
यह मोटोरोला फोन उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा जो तगड़ी रैम, जबरदस्त कैमरा क्वालिटी और पावरफुल प्रोसेसर वाला प्रीमियम स्मार्टफोन तलाश रहे हैं और बजट की टेंशन नहीं रखते हैं।
इस मोटोरोला एज 60 प्रो 5G फोन को आप 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 39,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।
मोटोरोला कंपनी के इस प्रीमियम 5G फोन में 6.7 इंच की P-OLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो की एक पंच होल डिस्पले होती है।
यह डिस्प्ले 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस और iP68+ iP69 वाटर प्रोटेक्शन के साथ आती है।
इस मोटोरोला एज 60 प्रो 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम एडिशन ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि एंड्रायड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।
इस मोटोरोला मोबाइल 5G के पीछे वाली साइड पर तीन कमरे दिए गए हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है।
वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए मोटोरोला हैंडसेट के सामने वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी देखने को मिल जाता है।
स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगाई गई है जो 90W टर्बो पावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
2. Motorola Edge 50 Ultra 5G

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.7 इंच P-OLED Curved डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 64MP टेलीफोटो कैमरा |
| सेल्फी कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| रैम | 12GB रैम |
| स्टोरेज | 512GB स्टोरेज |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 |
| ओएस | एंड्रॉयड v14 |
| बैटरी | 4500mAh बैटरी, 125W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग |
यह फ्लैगशिप सेगमेंट का सबसे जबरदस्त 5G स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 47,999 रुपए रखी गई है।
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की P-OLED Curved पंच होल डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
इस मोटोरोला फोन की डिस्प्ले में आपको 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 2500 nits पिक ब्राइटनेस और iP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है।
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के पीछे वाली साइड पर तीन कैमरे मिलते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है।
जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटोरोला डिवाइस के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है।
बात करें अगर इस मोटोरोला डिवाइस के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
यह मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा 5G मोबाइल 4500mAh की बैटरी से चलता है जो 125W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
निष्कर्ष – मोटोरोला का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Motorola Ka Sabse Sasta Phone कौन सा है इसके बारे में डिटेल से जानकारी दी है। इस आर्टिकल में हमने मिड-रेंज सेगमेंट, प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट और फ्लैगशिप सेगमेंट में आने वाले मोटोरोला स्मार्टफोन के बारे में बताया है जो की 5G नेटवर्क की सुविधा देते हैं। अगर आपका बजट 10,000 से 20,000 रुपए के बीच है तो आप Motorola G35 5G, Motorola G45 5G या Motorola G96 5G स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।
अगर आपका बजट 20,000 से 30,000 रुपए के बीच है तो आप Motorola Edge 50 Fusion 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G या Motorola Edge 50 Pro 5G स्मार्टफोन को चुन सकते हैं। यदि आप बजट की टेंशन नहीं रखते हैं और आपको फ्लैगशिप मोटरोला स्मार्टफोन की तलाश है तो आप Motorola Edge 60 Pro 5G या Motorola Edge 50 Ultra 5G पर विचार कर सकते हैं।
Also Read:- 5G में सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है? यहां जानें पूरी डिटेल
FAQ – मोटोरोला का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
- क्या मोटोरोला 5G एक अच्छा फोन है?
जी हां क्योंकि इन दोनों मोटरोला 5G स्मार्टफोन को लोगों द्वारा काफी ज्यादा खरीदा जा रहा है क्योंकि मोटोरोला अपने स्मार्टफोन में काफी शानदार क्वालिटी और शानदार बैटरी बैकअप देती है जिसके चलते लोग मोटोरोला 5G स्मार्टफोन को काफी ज्यादा खरीद रहे हैं।
- मोटोरोला G96 की कीमत कितनी है?
मोटोरोला जी96 5G स्मार्टफोन को आप 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 18,399 रुपए में खरीद सकते हैं।
- मोटोरोला जी45 5जी का क्या दाम है?
मोटोरोला जी45 5जी की 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,178 रुपए रखी गई है।
- मोटोरोला का कौन सा मोबाइल वाटरप्रूफ है?
Motorola Edge 50 Ultra 5G मोबाइल एक वॉटरप्रूफ मोबाइल है क्योंकि इसमें iP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह फोन धूल मिट्टी और पानी में गिरने से भी खराब नहीं होता है।
- 2025 में मोटोरोला का कौन सा मोबाइल लेना चाहिए?
अगर आपका बजट 10,000 से 20,000 रुपए के बीच है तो आप Motorola G35 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं, अगर आपका बजट 20,000 से 30,000 रुपए के बीच है तो आप Motorola Edge 50 Fusion 5G को खरीद सकते हैं वहीं अगर आप बजट की टेंशन नहीं रखते हैं तो आप Motorola Edge 60 Pro 5G को खरीद सकते हैं।
- मोटोरोला का नया फोन कौन सा लांच हुआ है?
हाल ही में इंडियन मार्केट में मोटोरोला का Moto G67 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है।







