टेक्नो कंपनी ने अपने Tecno Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है की टेक्नो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत में 2 अप्रैल 2026 से इजाफा कर दिया जाएगा। तो चलिए डिटेल के साथ जानते हैं कि टेक्नो कंपनी के 5G स्मार्टफोन की नई कीमत क्या होगी।
Table of Contents
ToggleTecno Pova Curve 2 5G कीमत
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स के साथ उतर गया था जिसमें 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई थी, जबकि 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई थी। लेकिन 2 अप्रैल से इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद 8GB+128GB मॉडल 29,999 में, जबकि 8GB+256GB मॉडल 31,999 रुपए में मिलेगा।
Tecno Pova Curve 2 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पिक ब्राइटनेस और 2304Hz PWM डिमिंग के साथ आती है।
बैटरी: इस दमदार टेकनो स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 8000mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस टेक्नो हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 वक्त को प्रोसेसर मिल जाता है जो ELLA AI 2.0 पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टेक्नो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो हैंडसेट के फ्रंट वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स: इस टेकनो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के तौर पर 20 5G बैंड्स, URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्विचिंग फीचर और SE1 WiFi चिप जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है।






