Realme ने 10000mAh बैटरी वाला Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन को पिछले साप्ताह मार्केट में लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज यानी 10 मार्च 2026 को शुरू हो रही है, पहली सेल में ही ग्राहकों को रियलमी नारजो पावर 5G स्मार्टफोन पर 4000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। चलिए रियलमी नियो पावर 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन डिस्काउंट ऑफर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme Narzo Power 5G कीमत और डिस्काउंट
रियलमी नारजो पावर 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था जिसकी कीमत 27,999 रुपए रखी गए थी और 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई थी। स्मार्टफोन को Titan Blue और Titan Silver कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
कंपनी दोनों वेरिएंट ही वेरिएंट पर पहली सेल के तहत 1000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट देने वाली है, 1000 रुपए का डिस्काउंट सभी ग्राहकों के लिए होने वाला है, और इसमें किसी स्पेशल बैंक कार्ड की कोई जरूरत नहीं है। अगर फोन का पेमेंट SBI, Axis, IDFC, ICICI और Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड से करने पर 3000 रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है।
अगर किसी स्मार्टफोन की आप फुल EMI करते हैं, तो भी आपको यह डिस्काउंट मिलने वाला है। ₹4000 डिस्काउंट के बाद 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपए रह जाती है। इसके अलावा आपको दोनों स्मार्टफोन में 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी दी जाती है।

Realme Narzo Power 5G स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन में 2800×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन और 6500 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i क्रीम प्रोटेक्शन के साथ आती है, रियलमी के पावरफुल स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, इसमें 3 साल की OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।
स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा 20x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है, इसके बैक पैनल पर LED फ्लैशलाइट दी जाती है। सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ मिल जाता है। इस फोन में 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10001mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है।
इसमें आपको ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, USB Type-C Audio Jack, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, Bluetooth V5.4 और Dual SIM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही iQOO Z11x 5G की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट हुए लीक, 12 मार्च को इंडिया में देगा दस्तक







