Google ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Google Pixel 10a पिछले महीने ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था, जिसकी आज यानी 6 मार्च से पहली सेल शुरू हो गई है, गूगल का यह फोन काफी शानदार फीचर्स और डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है, इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 5100mAh की बैटरी मिलती है, चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन, डिस्काउंट ऑफर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
Toggleकीमत और डिस्काउंट ऑफर्स
गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 49,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया था, अगर आप इस स्मार्टफोन का पेमेंट करने के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाता है, इसके अलावा 3000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल जाता है, अगर इन दोनों ऑफर का लाभ उठाया जाए तो यह फोन आपको 6000 रुपए के डिस्काउंट पर मिल जाएगा यानी कि आप इस फोन को सिर्फ और सिर्फ 43,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: गूगल पिक्सल 10a 5G स्मार्टफोन में 2424×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की Full HD+ P-OLED डिस्प्ले मिल जाती है, जो 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया जाता है।
प्रोसेसर: इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Google Tensor G4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, कंपनी द्वारा इसमें 7 साल की OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दी जाती है।
प्राइमरी कैमरा: गूगल पिक्सल 10a 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाता है जिसमें 5x डिजिटल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा ड्यूल एलइडी लाइट के साथ दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 45 वोट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5100mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी जाती है।
Also Read:- 50MP कैमरा, 16GB रैम और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80i स्मार्टफोन, लिस्टिंग में सामने आई डीटेल्स







