5G फोन अंडर 10000: 10 हजार रुपए से कम में खरीद सकते हैं ये 5G स्मार्टफोंस

5G फोन अंडर 10000: अगर आप 10 हजार रुपए से कम कीमत में आने वाला 5G का सबसे सस्ता फोन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए 10 ऐसे 5G Mobile लेकर आए हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम है। इन 5G फोन के अंदर काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलती है।

आजकल हर कोई 5G स्मार्टफोन ही खरीदना चाहता है लेकिन बजट कम होने की वजह से लोग खरीद नहीं पाते हैं लेकिन आज हम आपके लिए 5G स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम रखी गई है। तो चलिए पूरी डिटेल के साथ जान लेते हैं कि 10,000 रुपए से कम में आने वाले कौन-कौन से स्मार्टफोन है।

10 हजार रुपए से कम में आने वाले बेस्ट 5G मोबाइल (Best 5G Mobile Under 10000)

1. iQOO Z10 Lite 5G

iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मात्र 9,998 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में आपको 6.74 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच LCD डिस्पले देखने को मिल जाती है जो 720×1600 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन, 1000 nits पिक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वही इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल का OS अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी देती है।

इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए iP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी दी जाती है। बात करें अगर इसके कैमरा सेटअप की तो इस iQOO हैंडसेट में पीछे वाली साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस, हाई डायनेमिक रेंज मोड (HDR), डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इक कंपनी के इस 5G डिवाइस में आपको आगे की साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है। इसके अलावा बात की जाए अगर इसकी बैट्री कैपेसिटी की तो इस फोन में 6000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी मिलती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Z10 Lite 5G
iQOO Z10 Lite 5G

2. POCO M7 5G

POCO M7 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,498 रुपए रखी गई है जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,498 रुपए तय की गई है। पोको कंपनी के इसे अंदर 5G फोन में 6.88 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो की एक पंच होल डिस्पले होती है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1640 पिक्सल रखा गया है वही इस फोन की डिस्प्ले में 600 nits पिक ब्राइटनेस, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

इस पोको डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ होता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट हो 2 साल का OS अपडेट्स भी देती है। इस पोको स्मार्टफोन को iP52 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वही बात करें अगर इसकी बैटरी की तो इसमें 5160mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी लगी होती है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

पोको M7 5G मोबाइल की कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पीछे वाली साइड पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस का सपोर्ट दिया जाता है। वही इस फोन के कमरे में एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फोकस, Burst मोड, डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन, फिल्टर्स और वॉइस शूटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी खींचने के लिए फ्रंट वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर कैमरा मिल जाता है।

POCO M7 5G
POCO M7 5G

3. Redmi A4 5G

अगर आप सबसे सस्ता 5G मोबाइल ढूंढ रहे हैं तो Redmi A4 5G स्मार्टफोन भी आपके लिए एक बहुत ही अच्छा स्मार्टफोन हो सकता है। रेडमी कंपनी के इस स्मार्टफोन को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आप इस फोन को 8,349 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं। सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में रेडमी कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को अपने लिए चुन सकते हैं।

इस रेडमी मोबाइल में 6.88 इंच की 720×1640 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन वाली वॉटर ड्रॉप नोच आईपीएस एलसीडी डिस्पले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 600 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस रेडमी फोन में iP52 डस्ट प्रूफ और वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन दिया गया है जिससे यह फोन पानी और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है। इस रेडमी A4 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

रेडमी A4 5G स्मार्टफोन पर कंपनी द्वारा 2 साल का ओएस अपडेट्स और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जा रहा है। इस दमदार रेडमी फोन से जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन, ऑटो फ्लैश और फिल्म कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

वही रेडमी के इस मोबाइल से हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इसके फ्रंट वाली साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है जो काफी जबरदस्त सेल्फी पिक्चर खींच सकता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए 5160mAh के लिथियम पॉलीमर बैटरी मिलती है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

redmi a4 5g
redmi a4 5g

4. Vivo T4 Lite 5G

अगर आप वीवो का सबसे सस्ता फोन 5G खरीदना चाहते हैं तो आप Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं यह वीवो मोबाइल आपको 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 9,999 रुपए में मिल जाएगा। इस Vivo 5G Mobile में 6.74 इंच की बेजल लेस LCD डिस्पले लगी हुई होती है जो 720×1600 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। वही इस फोन की डिस्प्ले में आपको 260 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1000 nits पिक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है।

विवो टी4 लाइट 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 स्प्लैश प्रूफ और डस्ट प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस वीवो मोबाइल के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिल जाता है। इसी के साथ ही फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन, डिजिटल जूम, ऑटो फोकस और ऑटो फ्लेश जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

इतना ही नहीं इस विवो 5G स्मार्टफोन में शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इसके फ्रंट वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा बात करें अगर इस वीवो स्मार्टफोन की बैटरी की तो इसके अंदर 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी होती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Vivo T4 Lite 5G
Vivo T4 Lite 5G

5. Samsung Galaxy M06 5G

सैमसंग कंपनी भी आए दिन मार्केट में एक से बढ़कर एक नए-नए 5G स्मार्टफोन कम कीमत में लॉन्च करती रहती है।अगर आपको सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद है और आप अपने लिए सबसे सस्ता सैमसंग मोबाइल ढूंढ रहे हैं, तो आप Samsung Galaxy M06 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह सैमसंग मोबाइल 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 7,999 रुपए का मिलता है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपए में मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G स्मार्टफोन के अंदर 6.7 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच प्लस PLS LCD डिस्पले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, पिक ब्राइटनेस 800 nits, रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल डेंसिटी 265 ppi दी जाती है। वहीं अगर बात करें इसके प्रोसेसर की तो इस सैमसंग मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 साल का OS अपडेट्स भी दिया जाता है।

सैमसंग कंपनी के इस दमदार 5G स्मार्टफोन के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल होता है। इसके साथ ही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस हाई डायनेमिक रेंज मोड (HDR), ऑटो फ्लैश और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

इस सैमसंग मोबाइल से आप अच्छी क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर्स भी खींच सकते हैं इसके लिए इसमें आगे की साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

samsung galaxy m06 5g
samsung galaxy m06 5g

6. Realme C73 5G

अगर आपका बजट 10 हजार रुपए से भी कम है और आप इस बजट के अंदर रियलमी का सबसे सस्ता 5G मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Realme C73 5G स्मार्टफोन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी कंपनी के 5G फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आप 9,499 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं। इस रियलमी मोबाइल में 6.67 इंच की पंच होल आईपीएस एलसीडी डिस्पले देखने को मिल जाती है जो 264 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।

रियलमी सी73 5G मोबाइल में पीछे वाली साइड पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होता है जिसमें 32 मेगापिक्सल का वाइड एंगल मेन कैमरा जो की 10x डिजिटल जूम के साथ आता है और एक AI लेंस देखने को मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, एलईडी फ्लैशलाइट, हाय डायनेमिक रेंज मोड, ऑटो फ्लैश और ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। साथ ही इस फोन से हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा आगे की साइड पर दिया जाता है।

बात करें अगर इस रियलमी में फोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इस फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो कि एंड्रायड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इतना ही नहीं इस फोन में पावर सप्लाई के लिए आपको 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी देखने को मिल जाती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

realme c73 5g
realme c73 5g

7. Lava Storm Lite 5G

Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है। अगर आप कम बजट में एक sab se sasta phone ढूंढ रहे हैं तो लावा कंपनी का यह 5G स्मार्टफोन भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा कंपनी के इस फोन में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बेजल लेस IPS LCD डिस्पले दी जाती है जो 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 720×1600 पिक्सल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आती है।

लावा स्टॉर्म लाइट 5G फोन के अंदर IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी दी गई है जिससे यह फोन पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होता है। इस शानदार 5G हैंडसेट के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। वहीं इसके कैमरे में आपको ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो प्रो मोड, ऑटो फ्लेश, ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन और एलईडी फ्लैशलाइट जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। सेल्फी खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा मिलता है।

बात करें अगर इस Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 1 साल का OS अपडेट्स भी दे रही है। इसके अलावा इस दमदार 5G हैंडसेट के अंदर पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी देखने को मिल जाती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

lava storm lite 5g
lava storm lite 5g

8. OPPO A3X 5G

ओप्पो कंपनी भी कम बजट के अंदर मार्केट में एक से बढ़कर एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है अगर आप भी ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं और 10 हजार रुपए के बजट में oppo ka sabse sasta phone ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए OPPO A3X 5G स्मार्टफोन बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ओप्पो A3X 5G स्मार्टफोन की 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,610 रुपए रखी गई है।

इस ओप्पो मोबाइल 5G में 6.67 इंच की पंच होल LCD डिस्पले दी गई है यह डिस्प्ले 720×1604 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन, 1000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 1000 नीड्स HBM ब्राइटनेस, 264 ppi पिक्सल डेंसिटी, स्क्रीन प्रोटक्शन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसी के साथ ही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है। यह ओप्पो फोन 5100mAh की लिथियम आयन बैटरी से चलता है जो की 45W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अप डिवाइस में पीछे वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसके साथ ही इस फोन के कमरे में एलईडी फ्लैशलाइट, एक्स्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो फोकस और डिजिटल जूम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस ओप्पो स्मार्टफोन से आप हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर्स भी खींच सकते हैं इसके लिए इस फोन में आगे की साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा हुआ होता है।

वही बात करें अगर इस 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है जो कि एंड्रायड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के साथ कंपनी 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 साल का OS अपडेट्स भी देती है।

OPPO A3X 5G
OPPO A3X 5G

9. Redmi 14C 5G

10 हजार रुपए से कम कम कीमत में आने वाले 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में Redmi 14C 5G भी है। अगर आप रेडमी कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं और रेडमी कंपनी का 5g phone sabse sasta ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए यह रेडमी मोबाइल 5G एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। Redmi 14C 5G मोबाइल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,998 रुपए रखी गई है जबकि इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,998 रुपए तय की गई है।

रेडमी 14c 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच आईपीएस एलसीडी डिस्पले देखने को मिलती है यह डिस्प्ले 260 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 720×1640 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। इतना ही नहीं इस रेडमी स्मार्टफोन को कंपनी ने IP52 वाटर प्रोटेक्शन का भी सपोर्ट दिया है। रेडमी के इस 5G फोन के अंदर 5160mAh की लॉन्ग लास्टिक बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बात करें अगर रेडमी 14सी 5G फोन में मिलने वाले प्रोसेसर की तो इस फोन में कंपनी द्वारा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा इस फोन पर 2 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलता है। इस फोन से शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 10x डिजिटल जूम के साथ आता है।

वही इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, 10x डिजिटल जूम, फिल्म कैमरा, हाई डायनेमिक रेंज मोड और ऑटो फोकस जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा बात करें इसके सेल्फी कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में फ्रंट वाली साइड पर जबरदस्त सेल्फी खींचने के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिल जाता है।

Redmi 14C 5G
Redmi 14C 5G

10. POCO M6 5G

POCO M6 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 7,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है जबकि इस 4GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 9,190 रुपए में खरीदा जा सकता है। पोको M6 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच आईपीएस एलसीडी डिस्पले लगी हुई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v3 स्क्रीन प्रोटक्शन, 720×1650 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन, 267 ppi पिक्सल डेंसिटी और 600 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।

इस पोको स्मार्टफोन से काफी जबरदस्त फोटोग्राफी की जा सकती है क्योंकि इस फोन के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया जिसमें 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस, एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, फिल्टर और वॉइस शूटर जैसे फीचर का सपोर्ट दिया जाता है। इस हैंडसेट के आगे वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी लगा होता है।

पोको कंपनी के इस 5G डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि एंड्रायड v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही बात करें अगर इसकी बैटरी की तो इसमें पावर सप्लाई के लिए 5000mAh के लिथियम पॉलीमर बैटरी मिल जाती है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

POCO M6 5G
POCO M6 5G

निष्कर्ष – 5G फोन अंडर 10000

दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको 10 ऐसे 5G स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी दी है जो 10,000 रुपए से भी कम बजट में आने वाले 5G स्मार्टफोंस हैं। अगर आप 10,000 रुपए से कम कीमत में आने वाला सबसे सस्ता 5G फोन तलाश रहे हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो और इसमें दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।

FAQ – Best 5G Mobile Under 10000

Redmi A4 5G स्मार्टफोन की कीमत कितनी है?

Redmi A4 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है।

iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता कितनी है?

iQOO Z10 Lite 5G स्मार्टफोन के अंदर 6000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहती है।

10,000 रुपए से कम कीमत में कौन सा विवो फोन है?

10,000 रुपए से कम कीमत में आने वाला विवो का फोन Vivo T4 Lite 5G है जिसकी 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ 9,999 रुपए है।

POCO M6 5G स्मार्टफोन में कितना MP कैमरा मिलता है?

POCO M6 5G स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल जाता है।

Also Read:- Vidmate Cash App से पैसे कैसे कमाए, डेली के ₹300 से ₹400 कमाए

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़