Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन हुए ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरे के साथ मिलेगी 6300mAh बैटरी

आखिरकार Xiaomi कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च कर दिया है। शाओमी कंपनी के इन पावरफुल स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6300mAh की धाकड़ बैटरी और 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। तो चलिए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 17 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। जबकि Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की Flat LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOs 3.0 पर वर्क करता है।

शाओमी 17 फोन के कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल जाता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए शाओमी 17 के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा लगाया गया है।

Xiaomi 17 Ultra

शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 1 इंच सेंसर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का LOFIC OmniVision 1050L प्राइमरी कैमरा, Samsung JN5 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा देखने को मिलता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

Xiaomi 17 फोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की पावरफुल बैटरी लगाई गई है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है साथ ही यह 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। वही सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, Wi-Fi 7, Blutooth 6.0, NFC और eSIM जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra कीमत

Xiaomi 17 स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की ग्लोबल मार्केट में कीमत €999 यानी लगभग 1,06,955 रुपए रखी गई है। वहीं Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €1499 यानी तकरीबन 1,60,487 रुपए रखी गई है। शाओमी 17 स्मार्टफोन को आइस ब्लू, ब्लैक, वेंचर ग्रीन और अल्पाइन पिंक जैसे चार कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जबकि शाओमी 17 अल्ट्रा फोन को ब्लैक, व्हाइट और स्टारलिट ग्रीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

Xiaomi 17 Ultra

इंडिया में कब होंगे लॉन्च?

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। वही कंपनी ने इन स्मार्टफोन की इंडिया में लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। कंपनी इन स्मार्टफोन को इसी महीने 11 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

Also Read:- Dimensity 9500s चिपसेट और 7025mAh बैटरी के साथ इस महीने लॉन्च होगा नया OPPO Find X9s स्मार्टफोन, लीक में हुआ खुलासा

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़