6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन, देखे कीमत और फीचर्स

Vivo आए दिन मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश कर रही है, अब वीवो ने सिंगापुर के मार्केट में Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वीवो कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को सेम फीचर्स के साथ पेश किया है, दोनों स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी जाती है, चलिए इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन की कीमत

वीवो कंपनी ने दोनों ही 5G स्माटफोनों को एक-एक वेरिएंट के साथ पेश किया है, जिसमें Vivo Y21 5G स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत SGD 279 यानी की लगभग 20,192 रुपए रखी गई है, जबकि Vivo Y11 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ SGD 199 तकरीबन 14,400 रुपए रखी जाती है। वीवो Y11 स्मार्टफोन Summit Platinum और Voyage Black के साथ पेश हुआ है जबकि वीवो Y21 स्मार्टफोन Champagne Gold और Voyage Black के साथ पेश हुआ है।

Vivo Y11 5G
Vivo Y11 5G

Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

वीवो Y11 5G और वीवो Y21 5G में 1600×720 पिक्चर रेजोल्यूशन के साथ 6.47 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल जाती है, जो 1200 नीड्स HBM पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाती है। दोनों ही 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड v16 OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo Y11 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है इसके अलावा 0.08MP डेप्थ कैमरा भी मिल जाता है, जबकि Vivo Y21 5G स्मार्टफोन मैं 50MP का प्राइमरी कैमरे के साथ 0.08MP का डेप्थ कैमरा लगा हुआ मिलता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इन दोनों ही 5G स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया गया है।

Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन मैं 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, वीवो Y11 5G स्मार्टफोन के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वीवो Y21 5G स्मार्टफोन के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। दोनों ही 5G स्माटफोनों को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट दिया जाता है, स्मार्टफोन में साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है।

Also Read:- इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगी 12GB रैम और Flat AMOLED डिस्पले

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़