फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना एक और दमदार स्मार्टफोन रसिया में लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Vivo X300 FE रखा गया है। इस स्मार्टफोन को बहुत ही शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह वीवो एक्स300 सीरीज का चौथा मॉडल है जिसमें 6500mAh की दमदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इस फोन की कीमत और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo X300 FE कीमत
Vivo X300 FE स्मार्टफोन की रसिया में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत RUB 60,124 रखी गई है यानी की इंडिया में यह कीमत लगभग 71,000 के करीब होती है। हालांकि यह फोन इंडिया में लॉन्च होता है तो इसका प्राइस 50,000 रुपए के करीब ही रहेगा। वीवो कंपनी ने इस फोन को रसिया में तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है जिसमें Moonlight White, Cool Purple और Graphite Black कलर ऑप्शन शामिल है।

Vivo X300 FE स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Vivo X300 FE स्मार्टफोन में 6.31 इंच की 1.5K AMOLED flat डिस्प्ले दी गई है जो 2640×1216 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits पिक ब्राइटनेस और 4320 PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: वीवो कंपनी ने इस नए हैंडसेट में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करता है। कंपनी इस फोन के साथ 5 साल का एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है।
रैम और स्टोरेज: यह स्मार्टफोन रशियन मार्केट में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।
बैटरी: बात करें अगर इस नए डिवाइस की बैटरी की तो इस फोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 6500mAh की तगड़ी बैटरी लगाई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स300ऍफ़इ 5G फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें Sony IMX921 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा, OmniVision OV08F सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Sony IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस वीवो स्मार्टफोन के सामने वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है।
अन्य फीचर्स: इसके अलावा इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर्स, 4200mm² VC heat sink, Wi-Fi 7, NFC, IR blaster, x-axis linear motor, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप C जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।
Also Read:- 5000mAh बैटरी और IP64 प्रोटेक्शन के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pop X स्मार्टफोन , कीमत सबके बजट में







