Unisoc T8300 प्रोसेसर और 6300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Redmi कंपनी ने भारतीय मार्केट में Redmi 15A 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन Unisco T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। रेडमी ने इस फोन की कीमत काफी कम रखी है, इस फोन में आपको कंपनी द्वारा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपडेट मिल जाता है, चलिए इस फोन की कीमत और इसके अन्य फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Redmi 15A 5G स्मार्टफोन की प्राइस और उपलब्धता

रेडमी ने रेडमी 15ए 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए और सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 16,599 रखी है, जो 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। इस 5G स्मार्टफोन को Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं, रेडमी 15 ए 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 3 अप्रैल को शुरू होने वाली है।

Redmi 15A
Redmi 15A 5G/Photo Credit: Redmi

Redmi 15A 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

रेडमी 15A 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले होने वाली है, जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। इस रेडमी स्मार्टफोन में Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और HyperOS 3 पर काम करता है। यूजर्स को इसमें Circle To Search और Google Gemini जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Redmi 15A 5G कैमरा फीचर्स और बैटरी

इस फोन के बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का AI Dual कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इस फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। इस फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। पानी के सीटों से बचने के लिए इसमें IP52 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़