Realme कंपनी ने कम बजट वाला Realme Note 80 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में ही लॉन्च किया है। रियलमी के न्यू स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ 1600×720 पिक्चर रेजोल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया जाता है, चलिए इस फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme Note 80 की कीमत
रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन की इंडोनेशिया प्राइस की बात करें तो यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ इंडोनेशिया में IDR 16,99,000 जो इंडिया में लगभग 9,300 रुपए होते हैं, इसके अलावा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 19,99,000 जो लगभग 10,900 रुपए होते हैं। Realme Note 80 स्मार्टफोन को Storm Black और Glacier Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB + 64GB | ₹9,300 |
| 4GB + 128GB | ₹10,900 |

Realme Note 80 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।
प्रोसेसर: इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Unisco T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 15 के Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
प्राइमरी कैमरा: अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर के साथ कैमरा दिया जाता है जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है।
सेल्फी कैमरा: अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी: अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6300mAh की बैटरी दी जाती है।
अन्य फीचर्स: रियलमी नोट 80 स्मार्टफोन में Wi-fi, USB Type-C Port, GPS, 4G कनेक्टिविटी, 3.5 mm audio jack, इन डिस्पले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और Bluetooth जैसे फीचर्स इस फोन में मिल जाते हैं।
Also Read:- 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Vivo V70 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें फीचर्स और कीमत







