Realme कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिस कंपनी ने Realme C83 5G नाम के साथ मार्केट में उतारा है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हैवी गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान बड़ी बैटरी की चाह रखते हैं। रियलमी कंपनी के इस 5G फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। तो चलिए इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme C83 5G कीमत
रियलमी सी83 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कल तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13499 रखी गई है 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14499 रखी गई है जबकि 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17499 रखी गई है इस फोन को कंपनी ने Sprouting Green और Blooming Purple कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB + 64GB | ₹13,499 |
| 4GB + 128GB | ₹14,499 |
| 6GB + 128GB | ₹17,499 |

Realme C83 5G उपलब्धता
Realme C83 5G स्मार्टफोन की पहले सेल 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे से स्टार्ट होगी। वही इस रियलमी स्मार्टफोन को Realme की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart और अन्य ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर कंपनी 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी देने वाली है।
Realme C83 5G डिजाइन
रियलमी कंपनी ने इस नए 5G स्मार्टफोन को काफी सॉलिड डिजाइन दिया है। इस फोन के अंदर कंपनी ने मिलिट्री-ग्रेड शौक रेजिस्टेंस मजबूती दी है इसके साथ ही इस फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिलता है जिससे यह फोन धूल और पानी के छीटों से खराब नहीं होता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है इसके अलावा इस फोन में 300% सुपर वॉल्यूम फीचर दिया गया है जिससे ऑडियो साफ और ज्यादा तेज सुनाई देगा।
Realme C83 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: नए रियलमी सी83 5G फोन में 6.7 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्पले लगाई गई है। साथ ही फोन में AI आउटडोर मोड भी दिया गया है जिससे फोन को धूप में इस्तेमाल करते टाइम नेटवर्क रिस्पांस स्क्रीन ब्राइटनेस और स्पीकर वॉल्यूम को ऑटोमेटिक तरीके से एडजेस्ट करता है।

प्राइमरी कैमरा: इस रियलमी फोन के बैक पैनल पर शानदार फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियल में स्मार्टफोन के आगे की साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है।
बैटरी: Realme C83 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की Titan बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जो काफी लंबे समय तक चलने में सक्षम रहती है इस फोन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W PD और 15W DCP चार्जिंग के साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
प्रोसेसर: जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए रियलमी कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 पर वर्क करता है।
Also Read:- 50MP कैमरा, 16GB रैम और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80i स्मार्टफोन, लिस्टिंग में सामने आई डीटेल्स







