Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हुई लॉन्च, देख प्राइस और फीचर्स

Nothing कंपनी भारतीय मार्केट में ‘4A’ सीरीज के तहत Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, दोनों ही स्मार्टफोन काफी शानदार डिजाइन और लुक के साथ लॉन्च किए गए हैं, नथिंग कंपनी में स्मार्टफोन की बैक पैनल पर Glyph Bar भी दिया है, जो नोटिफिकेशन आने पर चमकती हुई दिखाई देती है। चलिए इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

Nothing Phone (4a) फीचर्स

नथिंग फोन 4ए में 6.78 इंच की 1.5k Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2720×1224 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM गिविंग और 440 PPI पिक्सल डेंसिटी दिया जाता है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया जाता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर के साथ पेश हुआ है, जो एंड्रॉयड 16 Nothing OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट मिल जाता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेट मिलने वाले हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर का प्राइमरी कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम, 70x अल्ट्रा जूम और 7x इन सेंसर जूम के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जाता है।

बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 5400mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग से चार्ज होती है, इस फोन को 71 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस फोन को धूल और पानी से बचने के लिए IP64 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, NFC और Bluetooth 5.4 जैसे पिक्चर्स मिल जाते हैं।

Nothing Phone (4a)फीचर्स
डिस्प्ले6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 4
रैम8GB, 12GB
स्टोरेज128GB, 256GB
ओएसएंड्रॉयड 16
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी5400mAh

Nothing Phone (4a) Pro फीचर्स

Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन मैं आपको 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली 6.83 इंच की 1.5k डिस्प्ले मिल जाती है, जो एक फ्लैक्सिबल अमोलेड डिस्पले होती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन दिया जाता है। इस में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाता है, फोन एंड्रॉयड 16 Nothing OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है, इसमें 3 साल की एंड्राइड अपडेट के साथ 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दी जाती है।

फोन के बैक पैनल पर Sony LYT700c के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, इसके अलावा 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है, फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जाता है।

बैटरी की बात करें तो उसमें 50W फास्ट चार्जिंग वाली 5400mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, इस फोन को 30 मिनट में 60% तक चार्ज किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a)फीचर्स
डिस्प्ले6.83 इंच, 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
रैम8GB, 12GB
स्टोरेज128GB, 256GB
ओएसएंड्रॉयड 16
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी5400mAh

Nothing Phone (4a) कीमत

Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए, 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए और 12GB रैम+ 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपए रखी गई है, इस फोन को White, Blue, Pink और Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹31,999
8GB+256GB₹34,999
12GB+256GB₹37,999

लॉन्च ऑफर के तहत अगर कोई इस 5G स्मार्टफोन को खरीदना है तो 4000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट, 9 महीने की नो कॉस्ट EMI और 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर कोई ग्राहक इसकी ईएमआई किस्त को क्रेडिट कार्ड के द्वारा करता है, तो 4000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा। Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन को 12 मार्च से फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) Pro कीमत

Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट को 39,999 में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 42,999 रुपए और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को 45,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है। इस फोन को Blue, Black, White और Pink कलर के साथ कर सकते हैं।

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹39,999
8GB+256GB₹42,999
12GB+256GB₹45,999

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को इस फोन पर 4000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जाता है, इसके अलावा 1000 रुपए का exchange बेनिफिट और 12 मंथ की नो कॉस्ट EMI दी जाती है, अगर इस फोन की ईएमआई किस्त क्रेडिट कार्ड के द्वारा की जाती है, तो 5000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा। Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल से 13 मार्च से खरीदा जा सकता है।

Also Read:- मात्र ₹9200 में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी वाला Realme Note 80 स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़