जहां एक तरफ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन की लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं वहीं टेक कंपनी itel ने भारतीय बाजार में अपना itel ZENO 100 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 6,866 रुपए की कीमत पर लाया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। कम बजट वाले ग्राहकों के लिए इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन एक लाजवाब ऑप्शन है। तो चलिए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
Toggleitel ZENO 100 कीमत
itel ZENO 100 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 6,866 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वही इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,285 रुपए तय की गई है। itel कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन को पर्पल ब्लैक, सिल्क ग्रीन और टाइटेनियम गोल्ड जैसे कलर ऑप्शंस के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon से खरीदा जा सकेगा।
itel ZENO 100 डिजाइन
itel ZENO 100 स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन काफी मजबूत बॉडी के साथ लांच किया गया है। इस फोन में कंपनी ने MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जिससे यह फोन गिरने पर भी नहीं टूटता है। अक्सर इस तरह की मजबूती महंगे स्मार्टफोन में ही देखने को मिलती है लेकिन कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन के अंदर ही यह सुविधा दी है।
कैमरा सेटअप और बैटरी
आईटेल कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है। यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन में साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IR ब्लास्टर और Ultralink जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी दिया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
itel ZENO 100 फोन में 6.6 इंच की 90 एचजेड रिफ्रेश रेट वाली एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी दी गई है यह डिस्प्ले वॉटर ड्रॉप नोच डिजाइन के साथ मिलती है बात करें अगर इसके प्रोसेसर की तो इस आईटेल स्मार्टफोन में Unisoc T7100 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 15 GO Edition पर वर्क करता है। इसके अलावा फोन में DTS-सपोर्टेड स्पीकर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Also Read:- Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हुई लॉन्च, देख प्राइस और फीचर्स







