Infinix कंपनी ने मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Infinix XPAD 30E रखा गया है। यह टैबलेट खास तौर पर उन स्टूडेंट्स और ऑनलाइन लर्निंग करने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस टैबलेट में AI लर्निंग फीचर्स दिए गए हैं जिससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद मिलेगी। वही कंपनी ने इस टैबलेट को एक बजट फ्रेंडली कीमत के साथ पेश किया है। तो चलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और इसकी कीमत जानते हैं।
Table of Contents
ToggleInfinix XPAD 30E स्पेसिफिकेशंस
इंफिनिक्स कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस नए टैबलेट में 11 इंच की Full HD+ रेजोल्यूशन वाली IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 1200×1920 पिक्सल रेजोल्यूशन और 440 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इस टैबलेट को Blue Light TUV सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है जिससे स्टूडेंट को पढ़ाई करते समय आंखों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Infinix XPAD 30E टैबलेट में बैक पैनल पर 5MP/8MP कैमरा सेटअप देखने को मिलता है वही कंपनी ने इसके फ्रंट वाली साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया है जो लैंडस्केप वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
Also Read:- 48MP Camera और 5100mAh बैटरी के साथ Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
इंफिनिक्स के इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G80 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर वर्क करता है। टैबलेट में 4GB रैम के साथ 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है जिसे microSD कार्ड की हेल्प से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में ब्लूटूथ, Wi-Fi 5, OTG और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

1,20,000 से ज्यादा फ्री एजुकेशनल कोर्स
Infinix XPAD 30E टैबलेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें AI लर्निंग टूल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इस टैबलेट में 1,20,000 से ज्यादा फ्री एजुकेशनल कोर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस टैबलेट में AI Tutor फोटो सॉल्विंग फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है यह 9 भाषाओं (इंग्लिश, फ्रेंच, चाइनीस, तुर्किश, उर्दू, स्पेनिश, रशियन, इंडोनेशियन, फिलिपिनो) में वर्क करता है। इसके अलावा इसमें AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।
Infinix XPAD 30E कीमत
Infinix XPAD 30E टैबलेट 4GB+128GB वेरिएंट को इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 यानी लगभग 12,874 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट को फॉरेस्ट ग्रीन, ड्रीमी ब्लू और डीप ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।







