Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन, जानें प्राइस और फीचर्स

इंफिनिक्स कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपनी Note सीरीज का एक और प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है। इंफिनिक्स कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहकों के लिए मार्केट में उतारा है जो कम कीमत में दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी का अनुभव लेना चाहते हैं। इस नए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इसके सभी फीचर्स को डिटेल से जानते हैं।

Infinix Note 60 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: इंफिनिक्स नोट 60 प्रो में 6.78 इंच की 1.5k LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1208×2644 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, ऑलवेज ओन डिस्पले और 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है।

प्राइमरी कैमरा: बात करें बारिश के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.59 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन के कैमरे में स्लो मोशन, ड्यूल वीडियो, सुपर नाइट, Vlog और लाइव फोटो मोड जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

infinix note 60 pro
infinix note 60 pro

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के सामने वाली साइट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

रैम और स्टोरेज: Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन में 8GB रैम + 8GB एक्सटेंडेड रैम और 12GB + 12GB एक्सटेंडेड रैम दी गई है। इसके साथ ही फोन में 256GB स्टोरेज ऑप्शन का सपोर्ट दिया गया है।

Also Read:- 50MP कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले साथ Tecno Camon 50 और Camon 50 Pro स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें प्राइस और फीचर्स

प्रोसेसर: बात करें अगर इंफिनिक्स नोट 60 प्रो फोन के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 5G प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इसके साथ ही फोन में 3D IceCore VC Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल करता है।

बैटरी: स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें कंपनी ने 6500mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स: बात करें अगर इसके अन्य फीचर्स की तो फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, NFC, Wi-Fi 6, यूएसबी टाइप C पोर्ट, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, DTS, ड्यूल स्पीकर्स, JBL ट्यूनिंग और IR ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

infinix note 60 pro
infinix note 60 pro

Infinix Note 60 Pro कीमत और कलर ऑप्शंस

हालांकि ग्लोबल साइट पर अभी तक Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन की कीमत लिस्ट नहीं की गई है लेकिन जल्द ही इस फोन की कीमत भी शेयर कर दी जाएगी। बात करें अगर इस फोन के कलर ऑप्शंस की तो इसे मार्केट में Solar Orange, Torino Black, Deep Ocean Blue, Mocha Brown, Mist Titanium और Frost Silver कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़