48MP Camera और 5100mAh बैटरी के साथ Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Google ने 18 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी पिक्सल 10a सीरीज का एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Google Pixel 10a रखा गया है। गूगल कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 120Hz OLED डिस्पले और 5100mAh बैटरी जैसे पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इसकी स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल विस्तार से जान लेते हैं।

Google Pixel 10a स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल HD+ OLED डिस्पले दी गई है जो की एक पंच होल डिस्पले है। इस फोन की डिस्प्ले में 2424×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 3000 nits पिक ब्राइटनेस, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।

google pixel 10a
google pixel 10a

प्रोसेसर: नए गूगल पिक्सल 10a फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी के Tensor G4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर 3.1GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है और कंपनी फोन पर 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट व OS अपडेट्स दे रही है। इसके साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिप भी दी गई है।

रैम और स्टोरेज: गूगल कंपनी के इस नए फोन को भारतीय बाजार में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 Storage के साथ लॉन्च किया गया है।

प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। वही फोन के कमरे में LED Flash, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस और Google Gemini जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन के सामने वाली साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।

Also Read:- Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन, जानें प्राइस और फीचर्स

बैटरी: बात करें स्मार्टफोन की बैटरी की तो यह फोन 5100mAh की दमदार बैटरी से चलता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

google pixel 10a
google pixel 10a

Google Pixel 10a कीमत

Google Pixel 10a स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 49,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपने पिछले मॉडल पिक्सल 9a को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया था। गूगल कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में Obsidian, Lavender, Berry और Fog कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है।

गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 18 फरवरी से ही शुरू हो गई है। वही इस फोन की पहले सेल 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। बात करें अगर गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर की तो लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक कार्ड से करने पर 3000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को 2 साल की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़