Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo Phone Under 20000: अगर आपको भी जानना है, कि जुलाई 2026 के 20000 रुपए से कम में आने वाले Vivo 5G मोबाइल कौन से हैं, तो आज हम आपको 20000 तक मोबाइल 5G के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। दिन प्रतिदिन स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार के अंदर अपने नए-नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। जो की जबरदस्त कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी बैकअप और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं और साथ ही साथ इन स्मार्टफोंस की कीमत भी बजट में होती है।
अगर इसी महीने जुलाई 2026 में अपने लिए Vivo Under 20000 से भी कम कीमत में आने वाले Vivo 5G स्मार्टफोन खोज रहे हैं। तो हमने नीचे आपको जुलाई 2026 की नई Vivo 5G Phone list दी हैं। जिनमें से आप अपने लिए एक शानदार स्मार्टफोन ले सकते हैं। तो चलिए Vivo 5G Mobile List with price के बारे मे जानते हैं।
| स्मार्टफोन | रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|---|
| Vivo Y11 5G | 4GB+128GB | ₹18,999 |
| Vivo T4X 5G | 8GB+128GB | ₹18,999 |
| Vivo T3 5G | 8GB+128GB | ₹18,499 |
| Vivo Y39 5G | 8GB+256GB | ₹18,999 |
| Vivo Y29 5G | 8GB+256GB | ₹18,999 |
Also Read:- ₹15000 से कम कीमत वाले Vivo 5G मोबाइल फोन कौन से हैं? जाने 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट
अगर आप अपने लिए Vivo 20000 Price Mobile लेने पर विचार कर रहे हैं, तो हमने नीचे आपको ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में डिटेल से जानकारी दी है।
अगर आपको जुलाई 2026 में 20000 रुपए से भी काम में एक शानदार 5G स्मार्टफोन की जरूरत है, तो आप Vivo Y11 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 18,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन को कॉस्मिक गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।

वीवो Y11 5G फोन को 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन की डिस्प्ले LED पैनल पर बनी मल्टी टच डिस्प्ले है, इसमें 260 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है, और इसमें 1200 nits की पिक ब्राइटनेस मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
Vivo Y11 5G फोन में 5 साल की हेल्थ के साथ 6500mAh की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी दी गई है। जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इस फोन में आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, जिससे आप अन्य किसी स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक फोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 48.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल जाता है। वही फोन को एक बार 100% चार्ज करने पर 33.3 घंटे का सोशल मीडिया, 80 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 10.1 घंटे का नेविगेशन मिल जाता है।
वीवो Y11 5G फोन के फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है, इसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का f/3.0 अपर्चर वाला डेप्थ कैमरा मिलता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है।
फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है जो LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट के साथ मिल जाता है। फोन को इंडिया में एंड्रॉयड 16 पर लाया गया था जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।
फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है, जो फोन को सिक्योरिटी के लिए दिया जाता है। वही फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग सपोर्ट मिल जाएगा। फोन में Wet – Hand Touch और Greasy – Hand Touch मिलता है, यानी कि आप फोन की स्क्रीन को गली हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं।
फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन 4G 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, इसमें डुअल सिम, माइक्रो एसडी कार्ड, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C 2.0, FM Redio, OTG, GPS और Wi-Fi जैसे फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए दिए जाते हैं।
| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.74 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्राइमरी कैमरा | 13MP+ 0.08MP |
| सेल्फी कैमरा | 5MP |
| स्टोरेज | 128GB |
| रैम | 4GB |
| बैटरी | 6500mAh |
| प्रोसेसर | MediaTak Dimensity 6300 |
| ओएस | एंड्रॉयड 16, OriginOS 6 |
Also Read:- इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर के आधार पर 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन
अगर आप 20000 तक मोबाइल 5G ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए Vivo T4X 5G परफेक्ट ऑप्शन हो होने वाला है, क्योंकि वो T4x 5G फोन को आप 18,999 रुपए में खरीद सकते हैं, जो 8GB रैम सपोर्ट और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को Pronto Purple, Marine Blue और Glacial Teal कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है।

Vivo T4X 5G फोन में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्पले मिलती है, जो 1080×2408 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। साथ ही इस फोन की डिस्प्ले में 1050 निट्स पिक ब्राइटनेस, 393 ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिलता है।
इस वीवो मोबाइल 5G में प्रोसेसर के तौर पर आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिल जाता है। फोन को एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट Funtouch OS 15 के साथ रन करता है। फोन के साथ 2 साल का OS अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिया जा रहा है।
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाले 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी है। जिसको जल्दी से चार्ज करने के लिए 44W फ्लैश चार्जिंग का उपयोग किया जाता है। इसकी बैटरी के साथ सुपर बैटरी सेवर मोड़ दिया गया है, जिसको ऑन करने के बाद आप 3.5 घंटे सिर्फ 5% बैटरी चार्ज पर चला सकते हैं।
वही फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी 11 घंटे का गेमप्ले दे सकती है, और 15 घंटे तक सोशल मीडिया चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 74 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 40 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। फोन को 1% से 50% चार्जिंग होने के लिए सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है। बैटरी 5 साल की हेल्थ के साथ दी जाती है।
बैटरी के साथ इसमें ओवरनाइट चार्जिंग प्रोटेक्शन, हाई टेंपरेचर प्रोटेक्शन, बैटरी हेल्थ डिस्प्ले और सेल्फ-डेवलप्ड बैटरी हेल्थ एल्गोरिथम जैसे फीचर दिए जाते हैं।
Vivo T4X 5G फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा सेंसर दिया जाता है जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का HD रेजोल्यूशन वाला वीडियो कॉल और सेल्फी पिक्चर्स कैमरा दिया जाता है।
| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.72 इंच, |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+2MP |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| स्टोरेज | 256GB |
| रैम | 8GB |
| बैटरी | 6500mAh |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 |
| ओएस | एंड्रायड v15 |
Also Read:- यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए कौन सा एंड्रायड फोन सबसे अच्छा है?
यदि आपको भी Vivo Best Phone Under 20000 खरीदना है, तो आपके लिए Vivo T3 5G स्मार्टफोन भी एक शानदार ऑप्शन रहेगा। क्योंकि Vivo t3 5G फोन को इंडिया से 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 18,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

Vivo T3 5G मोबाइल में 6.67 इंच की पंच होल AMOLED डिस्पले देखने को मिलती है, जो की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही इस फोन की डिस्प्ले में 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 1800 nits पिक ब्राइटनेस और 395 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिलता है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/1.79 अपर्चर और Sony IMX882 OIS सेंसर के साथ दिया जाता है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल वाला f/2.4 अपर्चर के साथ डेप्थ कैमरा शामिल किया गया है।
फोन के बैक कैमरे के साथ फोटो, Pano, डॉक्यूमेंट, Slo-mo, Time-Lipse, पोट्रेट, नाइट, सुपर मून, प्रो, ड्यूल व्यू और लाइव फोटो जैसे सीन मोड दिए जाते हैं। फोन के बैक कैमरे से आप 4K वीडियो आसानी से रिकॉर्ड कर पाएंगे।
वही शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लिए Vivo T3 5G फोन के फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। इसके फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो, वीडियो, नाइट, फोटो, Dual View और पोट्रेट जैसे सीन मोड दिए गए हैं।
इस विवो टी3 5G स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है, जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी 4 साल की हेल्थ के साथ आती है। कंपनी ने दावा किया है कि Vivo T3 5G फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के बाद इसमें 6.37 घंटे तक Pubg गेम खेला जा सकता है।
इसके अलावा उसमें 9.89 घंटे तक इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो और 17.37 घंटे तक यूट्यूब वीडियो देखी जा सकती है, वही फोन में 67.78 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक दिया जाता है, जो ईयर फोन के साथ मिलता है।
बात करें अगर इसके प्रोसेसर की तो इस वीवो मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है, जो एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Funtouch OS 14 पर वर्क करता है। स्मार्टफोन 734,924 से भी ज्यादा का AuTuTu इसको हासिल कर चुका है। इसके अलावा इस फोन पर कंपनी द्वारा 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 साल का OS अपडेट भी दिया जा रहा है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम पोर्ट, 2G 3G 4G 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi 2.4G, 5G, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स इस 5G फोन में दिए जाते हैं। वही फोन को पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP54 रेटिंग मिल जाता है।
| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.67 इंच |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+2MP |
| सेल्फी कैमरा | 16MP |
| स्टोरेज | 128GB |
| रैम | 8GB |
| बैटरी | 5000mAh |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 |
| ओएस | एंड्रायड v15 |
Also Read:- Vivo के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन कौन से है? जाने कीमत और फीचर्स
यदि आपको वीवो का सबसे सस्ता फोन 5G खरीदना है, तो आप Vivo Y39 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 18,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वही फोन के स्पेसिफिकेशन आप नीचे डिटेल से जान सकते हैं। फोन को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी जगह से आप खरीद सकते हैं जहां से आप इसको Ocean Blue और Lotus Purple कलर ऑप्शन में ले सकते हैं।

Vivo Y39 5G मोबाइल 6.68 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन में 264 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1000 nits ब्राइटनेस, 720×1608 पिक्सल HD+ रेजोल्यूशन और iP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।
वीवो Y39 5G मोबाइल में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो 4nm प्रोसेस के साथ मिल जाता है। इसमें LPDDR4X RAM के साथ USF 2.2 स्टोरेज मिल जाता है। फोन एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट Funtouch OS 15 पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 साल का OS अपडेट्स भी दे रही है।
बात करें अगर इसकी कैमरा क्वालिटी की तो इसमें पीछे वाली साइड पर रिंग LED फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का f/1.8 अपर्चर वाला वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा f/2.4 अपर्चर लगा हुआ है। वही फोन से शानदार सेल्फी खींचने के लिए इसमें आगे की साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
वीवो Y39 5G फोन में 6500mAh की बड़ी बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत है। क्योंकि इतनी कम कीमत में इतनी बड़ी बैटरी मिलना काफी मुश्किल होता है। फोन की बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन की बैटरी को 5 साल की हेल्थ वारंटी के साथ लाया गया है।
कंपनी का कहना है, कि फोन की बैटरी को 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी यह 80% तक की कैपेसिटी बची रहेगी। इसकी बैटरी को 84 मिनट में 1% से 100% चार्ज किया जा सकता है। वही 74% चार्ज करने के लिए 60 मिनट का समय लगता है।
| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.68 इंच |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+2MP |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| स्टोरेज | 256GB |
| रैम | 8GB |
| बैटरी | 6500mAh |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 |
| ओएस | एंड्रायड v15 |
अगर आप 2026 में अपने लिए Vivo 5G Mobile low price स्मार्टफोन की तलाश में है, तो आप अभी ही Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को अपना बना सकते हैं। स्मार्टफोन आपको टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड ब्लैक कलर में मिलेगा। जिसकी कीमत 18,999 रुपए है, जो 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज में दिया जाएगा।

Vivo Y29 5G हैंडसेट में 6.68 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल LCD डिस्पले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1608 पिक्सल रखा गया है। साथ ही इस फोन की डिस्प्ले में 1000 nits पिक ब्राइटनेस, 264 ppi पिक्सल डेंसिटी और IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिल जाता है।
वीवो Y29 5G स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें LPDDR4X RAM वाला eMMC 5.1 स्टोरेज दिया जाता है। फोन को इंडिया में Android 14 के साथ लाया गया था जो Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है।
फोन की 8GB RAM को 8GB एक्सटेंडेड रैम करके 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वही फोन के स्टोरेज को एक्सपेंडेबल करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बढ़ाने के बाद आप इस फोन में 25 से भी ज्यादा ऐप्स एक साथ चला सकते हैं, 26000 से भी ज्यादा एचडी प्लस तस्वीर अपने मोबाइल में रख सकते हैं। इसके अलावा 64 से भी ज्यादा भारी लोड वाले गेम खेल सकते हैं।
Vivo Y29 5G मोबाइल के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। साथ ही इस फोन के बैक पैनल पर ऑटो फोकस के साथ रिंग एलईडी फ्लैशलाइट देखने को मिल जाती है।
हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस विवो Y29 5G स्मार्टफोन के आगे की साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है। फोन में आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।
Vivo 5G फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है जो लिथियम आयन बैटरी होती है। इसकी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फ्लैट चार्जिंग दिया जाता है। फोन की बैटरी को 4 साल की हेल्थ के साथ लाया गया था। कंपनी का कहना है कि Vivo Y29 5G फोन की बैटरी को 4 साल तक उसे करने के बाद भी बैटरी 80% तक अच्छी रहती है।
फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के लिए 79 मिनट का समय लग जाता है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी को 100% चार्ज करने के बाद इसमें 14.5 घंटे तक का इंस्टाग्राम, 19.7 घंटे तक यूट्यूब लॉन्ग वीडियो, 14.5 घंटे तक फेसबुक चलाई जा सकती है और 11.3 घंटे तक PUBG गेम्स खेले जा सकते हैं।
फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं, इसमें आप 1080P और 720P मैं वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C 2.0, GPS, Wi-Fi और OTG जैसे फीचर्स मिल जाएंगे।
| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| स्क्रीन | 6.68 इंच |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+0.08MP |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| स्टोरेज | 256GB |
| रैम | 8GB |
| बैटरी | 5500mAh |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 |
| ओएस | एंड्रॉयड v14 |
Also Read:- ₹12000 में सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है? देखें टॉप 7 स्मार्टफोन की लिस्ट ( जून 2026)
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से 20000 रूपये से कम में आने वाले Vivo 5G मोबाइल कौन से हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। हमने आपको वीवो कंपनी के ऐसे 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया है, जिनकी कीमत 20000 रुपए से भी कम है। वीवो कंपनी के ये 5G स्मार्टफोंस जबरदस्त कैमरा क्वालिटी, पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और तगड़ी रैम के साथ आते हैं।
उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी अगर आपको इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।
प्रश्न: Vivo Y39 5G कि भारत में कीमत क्या है?
उतर: वीवो Y39 5G की भारत में कीमत 18,999 रुपए है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में आता है।
प्रश्न: Vivo Y11 5G वाटरप्रूफ है?
उतर: जी हां! इसमें IP65 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है। जो फोन को पानी की बूंदो से सुरक्षित रखती है।
प्रश्न: Vivo का कौन सा 5G फोन वाटरप्रूफ है।
उतर: Vivo Y11 5G, Vivo Y39 5G, Vivo T4X 5G, Vivo T3 5G और Vivo Y29 5G जैसे फोन सस्ते वॉटरप्रूफ स्माटफोन है।
प्रश्न: 2026 में सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?
उतर: अगर आप 2026 में सबसे सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन कम कीमत में लेना चाहते हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Y11 5G फोन को ले सकते हैं।
प्रश्न: 20000 में सबसे अच्छा 5G फोन कौन सा है?
उतर: 20000 के बजट में Vivo T4X 5G और Vivo T3 5G स्मार्टफोन काफी बेस्ट है, इनमें शानदार डिस्प्ले बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी दी गई है।
प्रश्न: Vivo का सबसे सस्ता 5G फोन कौन सा है?
उतर: वीवो कंपनी का Vivo T4X 5G स्मार्टफोन एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसकी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपए रखी गई है।
प्रश्न: सबसे अच्छा मोबाइल कम बजट में कौन सा है?
उतर: Vivo Y29 5G फोन एक बेस्ट ऑप्शन है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है।
प्रश्न: Vivo T3 5G की कीमत क्या है?
उतर: Vivo T3 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपए है।
प्रश्न: Vivo का कौन सा फोन वाटरप्रूफ है?
उतर: वैसे तो आजकल सभी फोन वाटरप्रूफ आ रहे हैं। अगर आप 20000 से काम में वॉटरप्रूफ स्माटफोन देख रहे हैं, तो आप नया Vivo Y11 5G और Vivo T3 5G ले सकते हैं।
प्रश्न: 6500mAh बैटरी वाला मोबाइल कौन सा है?
उतर: Vivo T4X 5G, और Vivo Y39 5G स्मार्टफोंस में 6500mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है।
नोट: आए दिन मार्केट में स्मार्टफोन की कीमत कम या ज्यादा होती रहती है। किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले Vivo इंडिया, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर क्रॉस चेक जरूर करें।
Trending now
Great articⅼe, just what I was looking fⲟr.