स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने यह ऑफिशियल अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी X300 सीरीज को विस्तार करते हुए अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo X300s और Vivo X300 Ultra लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्मार्टफोन को चीन में 30 मार्च को लांच किया जाएगा। लेकिन इन स्मार्टफोन के लांच होने से पहले ही इस सीरीज के Vivo X300s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। तो चलिए इस अपकमिंग फोन की लीक हुई सभी डिटेल्स जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo X300s में मिलेगा दमदार प्रोसेसर
चीनी डिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X300s 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल शेयर की है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक वीवो कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलने वाला है आपको बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था इनमें भी कंपनी ने इसी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।
200 मेगापिक्सल कैमरे से होगा लैस
लीक डिटेल्स के मुताबिक अपकमिंग Vivo X300s स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इस अपकमिंग 5G फोन में फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।

कैसी होगी Vivo X300s फोन की डिस्प्ले?
बात करें अगर वीवो एक्स300एस 5G फोन की डिस्प्ले की तो कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED BOE Q10+ डिस्प्ले दी जाएगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। यह स्मार्टफोन मेटल फ्रेम पर तैयार किया जाएगा और इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।
Vivo X300s स्मार्टफोन की बैटरी
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो कंपनी के इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7100mAh के तगड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है। साथ ही इस फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
Also Read:- 50MP Periscope कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oneplus 15T स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स






