सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e की लांचिंग से पहले ही कीमत लीक हो गई है, स्मार्टफोन 6000mAh की पावरफुल बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आएगा सैमसंग कंपनी सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है, चलिए Samsung Galaxy M17e स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X‘ पर टिपस्टर Sanju Choudhary ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें सैमसंग गैलेक्सी M17e स्मार्टफोन की कीमत के बारे में मैं बताया गया है, कि सैमसंग गैलेक्सी M17e स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 13,999 रुपए की कीमत के साथ पेश हो सकता है स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में आएगा। कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी कीमत की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Exclusive ✨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 12, 2026
Samsung Galaxy M17e will launch at ₹13,999 :
• 6.7″ 120Hz HD+ waterdrop display
• MTK 6300
• upto 6GB RAM & 128GB storage
• 50MP + 2MP rear
• 8MP front
• 6000mAh + 25W
• Side FPS ,microSD slot
• IP54 , 6 years of updates
Thoughts? pic.twitter.com/fn8V8LxJ1r
Samsung Galaxy M17e में मिलेंगे शानदार फीचर्स
लिक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी m17 e5g स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ Waterdrop नोच डिस्पले हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, इस फोन में कंपनी MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दे सकती है। कंपनी इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है।
इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जाएगा और इसके बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल सकता है। सैमसंग के इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G स्मार्टफोन को धूल, मिट्टी और पानी से बचने के लिए कंपनी इसमें IP54 रेटिंग सपोर्ट दे सकती है, इसके अलावा इसमें 6 साल की अपडेट, MicroSD Slot, Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।
Also Read:- OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 200MP Periscope कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च







