OPPO कंपनी बहुत जल्द मार्केट में ‘Find 9’ सीरीज के तहत OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, ओप्पो का यह पावरफुल स्मार्टफोन काफी यूनीक फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ मार्केट में पेश होगा, ओप्पो फाइंड x9s प्रो 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने वाली है। चलिए इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स के बारे में बारी की से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOPPO Find X9s Pro लीक स्पेसिफिकेशन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर GM ने एक ट्वीट के जरिए OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार ओप्पो कंपनी का यह स्मार्टफोन एक कॉम्पैक्ट अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें 6.32 इंच की 1.5K LIPO डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इस फोन की डिस्प्ले Ultra-narrow Symmetrical Bezels के साथ आ सकती है।
🚨 OPPO Find X9s Pro — compact ultra flagship
— Gm (@Gm_t18) March 12, 2026
• 6.32″ 1.5K LIPO display
• Ultra-narrow symmetrical bezels
📸 Cameras
✅ 32MP front
✅ 200MP (HP5) main camera
✅ 200MP (HP5) 3x periscope
✅ 50MP (JN5) ultrawide
✅ 3.2MP multispectral sensor (same as Ultra)
⚡ Hardware
•… pic.twitter.com/x9qRHSLIrv
कैसा होगा फोन का कैमरा?
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 3.2 मेगापिक्सल मल्टीस्पेक्ट्रेल सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का 3X जूम वाला Periscope कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और प्रोसेसर
OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगी जो स्मार्टफोन को काफी देर तक इस्तेमाल करते हैं, इस ओप्पो स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है।







