7000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को खरीदें ₹2000 के डिस्काउंट पर, पहली सेल में ही जबरदस्त छूट

मोटरोला कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब आज 12 मार्च से इस मोटरोला स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हो गई है। पहली सेल में ही मोटरोला के इस फोन पर 2,000 रुपए का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह मोटरोला फोन 7000mAh की पावरफुल बैटरी, 12GB रैम और 144Hz AMOLED डिस्पले जैसे फीचर्स के साथ आता है। तो चलिए इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion कीमत

Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। वही इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए तय की गई है। इस मोटरोला स्मार्टफोन को ब्रांड की ऑफीशियली वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और देश के अन्य रिटेल स्टोर से की जा सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion डिस्काउंट ऑफर

मोटरोला कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन की सेल आज यानी 12 मार्च से शुरू की है। कंपनी की तरफ से पहली सेल में ही 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका लाभ HDFC, ICIC, Axis और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए उठा सकते हैं। वही EMI ट्रांजैक्शन के जरिए इस फोन को खरीदने पर 2,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं अगर आप किसी भी कंपनी का फोन एक्सचेंज करवाते हैं तो आप 2,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।

डिस्काउंट के बाद मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को 24,999 रुपए की कीमत में, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है।

Motorola Edge 70 Fusion first sale
Motorola Edge 70 Fusion first sale

Motorola Edge 70 Fusion अन्य बेनिफिट्स

जो यूजर्स Jio SIM का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए कंपनी ऑपरेटर ऑफर भी लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को लगभग 35,100 रुपए की कीमत वाला Google Gemini Pro प्लेन फ्री में दे रही है। मोटरोला कंपनी के इस फोन को आप Pantone Country Air, Pantone Silhouette और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशंस

इस मोटरोला हैंडसेट में 6.78 इंच की Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 5200nits पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है। इस फोन के अंदर पावर सप्लाई के लिए आपको 7000mAh की दमदार बैटरी मिल जाती है जो 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इस फोन के सामने वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है।

मोटरोला कंपनी का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ आता है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर वर्क करता है। इसके अलावा इस फोन में IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 6.0, Wi-Fi 6E, GPS, डॉल्बी एटमॉस ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और MIL-STD-810H ड्युरेबिलिटी सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Also Read:- 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन, देखे कीमत और फीचर्स

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़