Xiaomi कंपनी ने Xiaomi 17 सीरीज का आगाज करते हुए भारतीय मार्केट में Xiaomi 17 5G और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, Xiaomi 17 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, चलिए श्यओमी 17 स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleXiaomi 17 की उपलब्धता और कीमत
श्यओमी 17 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ पेश हुआ है, 89,999 रुपए में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज को पेश किया गया है और 99,999 रुपए में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है। इस 5G स्मार्टफोन को ice Blue Black और Venture Green कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। अगर इस फोन को आप शुरुआत में खरीदने हैं, तो आप 9,999 रुपए की ईएमआई किस्त पर खरीद सकते हैं, जो 6 महीने के लिए होने वाली है।
इस फोन को आप 18 मार्च से Amazon, Xiaomi India वेबसाइट और Xiaomi के रिटेल स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं। Xiaomi कंपनी Xiaomi 17 5G स्मार्टफोन को 13 मार्च से 17 मार्च के बीच अली बर्ड सेल के तहत उपलब्ध कराने वाली है।

Xiaomi 17 स्मार्टफोन के फीचर्स
श्यओमी 17 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का f/1.67 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है इसके अलावा इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाता है और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा F/2.0 अपर्चर के साथ मिलने वाला है। हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले 2656×1220 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ मिल जाती है। इस शानदार 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड v16 HyperOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
श्यओमी 17 5G स्मार्टफोन मैं आपको 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायलेट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6300mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है। इस फोन में IP69 रेटिंग दी जाती है, जो स्मार्टफोन को धूल, मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखती है।
Also Read:- 200MP बैक कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन







