मात्र ₹9200 में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी वाला Realme Note 80 स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस

रियलमी कंपनी ने आज ग्लोबल मार्केट में अपना नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम Realme Note 80 है। रियलमी कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया और फिलिपींस में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को एक बजट कीमत के साथ मार्केट में उतर गया है लेकिन कंपनी ने इसमें कम बजट में ही 6300mAh की दमदार बैटरी जैसे पावरफुल फीचर्स दिए हैं। तो चलिए इसकी सभी डिटेल्स बारीकी से जानते हैं।

Realme Note 80 कीमत

Realme Note 80 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,99,000 इंडोनेशियन रुपया रखी गई है यानी की इंडियन करेंसी के मुताबिक यह कीमत 9,200 करीब रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,99,000 इंडोनेशियन रुपया रखी गई है यानी की इंडियन करेंसी के मुताबिक यह कीमत लगभग 10,799 रुपए है।

Realme Note 80
Realme Note 80

Realme Note 80 डिस्प्ले और बैटरी

रियलमी कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 90Hz रिफ्रेश रेट, 563nits ब्राइटनेस और 262 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। इस रियलमी स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप

Realme Note 80 4G फोन के कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल किया गया है। वही सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस रियल में स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।

सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर

इंडोनेशिया में लॉन्च किए गए इस रियलमी स्मार्टफोन के अंदर कंपनी ने 12nm फैब्रिकेशंस पर बना Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI पर वर्क करता है। इसके अलावा रियलमी कंपनी के इस सस्ते 4G स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MP1 GPU भी लगाया है।

Also Read:- Honer 600 Lite ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ मिलेगी 6520mAh की बड़ी बैटरी

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़