Realme कंपनी ने भारतीय मार्केट में आज अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च कर दिया है, यह रियलमी 5G स्मार्टफोन 10,000mAh की बाहुबली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, गेमिंग यूजर्स के लिए रियलमी Narzo Power 5G स्मार्टफोन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है, चलिए इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme Narzo Power 5G कीमत और उपलब्धता
रियलमी ने इस 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है, जिसमें 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए रखी जाती है, Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन को Titan Blue और Titan Silver कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
रियलमी नारजो पावर 5G स्मार्टफोन की पहली सेल Amazon और Realme.com पर 5 मार्च दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। अगर आप पहले सेल में इस फोन को खरीदने हैं, तो आपको 4 साल की बैटरी वारंटी मिलने वाली है, इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया है, जिसके तहत अगर आप इस फोन को पहली सेल में खरीदते हैं, तो आपको 1000 रुपए का प्राइस ऑफर और 3000 रुपए का बैंक पर मिलने वाला है, यानी कि आपको 8GB रैम, 128GB स्मार्टफोन केवल 25,999 रुपए मिल जाएगा। इसके अलावा आपको इस पर नो कॉस्ट EMI मिलती है, जो 6 महीने की होने वाली है।

Realme Narzo Power 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6500 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की डिस्प्ले दी जाती है।
प्रोसेसर: रियलमी नारजो पावर 5G फोन में MediaTak Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 Realme UI 7.0 को सपोर्ट करता है।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के पीछे की साइड ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट के साथ आता है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंड सेंसर भी दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 10000mAh की लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी दी जाती है, इस फोन को 80W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है, जिससे इस फोन को सिर्फ 85 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स: इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP66, IP68, और IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है, इसके अलावा इसमें Wi-fi 5, Bluetooth, 5G कनेक्टिविटी, इन डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, और जायरोस्कोप जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
Also Read:- 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ 9 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G फोन, जानें पूरी डिटेल







