Dimensity 9500s प्रोसेसर और 9000mAh बैटरी के साथ POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

पोको कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज भारतीय बाजार में अपना नया POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के अंदर कंपनी ने इंडिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही पोको कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। तो चलिए इसके कीमत और स्पेसिफिकेशंस को डिटेल से जानते हैं।

POCO X8 Pro Max कीमत और उपलब्धता

पोको X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के अंदर दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को 23 मार्च से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन की पहली सेल में ग्राहकों को HDFC , ICICI या SBI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपए का डिस्काउंट देने वाली है। डिस्काउंट के बाद पोको X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन को 39,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही कंपनी इस अपने ग्राहकों को 2 महीने की युटुब प्रीमियम और 3 महीने का स्पॉटिफाई फ्री में देगी।

POCO X8 Pro Max
POCO X8 Pro Max/Photo Credit: poco

मिलिट्री ग्रेड मजबूती से लैस है POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन

पोको कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को मेटल फ्रेम पर तैयार किया है किस मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर कंपनी ने ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। वही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग का सपोर्ट भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

कैसी है फोन की डिस्प्ले?

POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 2772×1280 पिक्सल्स रेजोल्यूशन वाली 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 nits पिक ब्राइटनेस, 3840Hz PWM डिमिंग और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के अंदर LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।

POCO X8 Pro Max बैटरी और प्रोसेसर

पोको कंपनी के इस शानदार स्मार्टफोन में कंपनी ने इंडिया का पहला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का एंड्राइड ओएस अपडेट्स और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। बात करें अगर इस फोन की बैटरी की तो इसमें 9000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा फीचर्स भी है लाजवाब

लेटेस्ट पोको X8 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OmniVision Light Fusion 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन से सेल्फी खींचने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर OmniVision OV20B सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।

Also Read:- OPPO find N6 फोल्डेबल स्माटफोन हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी, देखें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़