OPPO कंपनी ने OPPO find N6 फोल्डेबल स्माटफोन को मार्केट में लॉन्च कर दिया है, ओप्पो का यह फोल्डेबल स्माटफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और 6000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ पेश हुआ है, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, ओप्पो ने इस फोल्डेबल स्माटफोन को चीन में लॉन्च किया है। चलिए इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOPPO find N6 स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड n6 फोल्डेबल स्माटफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2616×1140 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.62 इंच की AMOLED Flexible एक्सटर्नल स्क्रीन दी गई है। और 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 8.12 इंच की Foldable OLED इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। जो 2248×2480 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
इस फोल्डेबल स्माटफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, यह फोल्डेबल स्माटफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है, जो ColorOS 16 पर रन करता है। ओप्पो फाइंड n6 स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की Dual-Call बैटरी दी गई है।
अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 सेंसर के साथ OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 के साथ Periscope टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Multispectral कैमरा मिल जाता है। सेल्फी खींचने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का एक्सटर्नल कैमरा और 20 मेगापिक्सल का इंटरनल कैमरा दिया जाता है।
ओप्पो के इस फोल्डेबल स्माटफोन में साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, डुएल स्पीकर, Bluetooth 6.0, Wi-fi 7, USB Type-C, स्मार्ट फोल्डिंग कीबोर्ड, Oppo AI Stylus और Plus Key जैसे फीचर्स इस अप फोल्डेबल स्माटफोन में दिए गए हैं।

OPPO find N6 कीमत और कलर ऑप्शन
ओप्पो फाइंड n6 स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 CNY लगभग 1,32,800 रुपए, 16GB RAM+ 512GB वेरिएंट की कीमत 10,999 CNY तकरीबन 1,46,100 रुपए और 16GB RAM+ 1TB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 CNY तकरीबन 1,59,380 रुपए रखी जाती है। स्मार्टफोन को Deep Black, Golden Orange और Original Titanium कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।






