iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

iQOO ने आज अपना बजट स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन 7200mAh की पावरफुल बैटरी और MediaTak Dimensity 7400 चिपसेट के साथ पेश हुआ है, इसके अलावा इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है, चाहिए iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और ऑफर के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11x 5G मैं मिलने वाले फीचर्स

आइकू Z11x 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1200 nits पिक ब्राइटनेस और 382 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड v16 OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करताहै। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल का OS अपडेट दिया जाएगा।

iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में 7200mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ मिल जाता है इसके अलावा इसमें एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया जाता है। सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, 5G Network कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर और USB Type-C जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, आइकू Z11x 5G स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए कंपनी द्वारा IP68/69+ रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

iQOO Z11x 5G launched in India
iQOO Z11x 5G launched in India

iQOO Z11x 5G कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स

iQOO ने भारतीय मार्केट में iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया है, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए से शुरू हो जाती है, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है। स्मार्टफोन को Green और Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

वेरिएंटकीमत
6GB /128GB₹18,999
8GB /128GB₹20,999
8GB /256GB₹22,999

आइकू ने लॉन्च ऑफर के तहत अगर इस स्मार्टफोन को खरीदने हैं, तो आपको 1500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा जो की 6GB रैम, 128GB स्टोरेज में दिया जाएगा वही 8GB रैम, 128GB और 8GB रैम 256GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा यह डिस्काउंट SBI और Axis कार्ड से पेमेंट करने पर मिलने वाला है। इसके अलावा 6 महीने की नो कॉस्ट EMI भी दी जाएगी। स्मार्टफोन को 16 मार्च दोपहर 12:00 से खरीदा जा सकता है स्मार्टफोन को Amazon और कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G स्मार्टफोन, देखे कीमत और फीचर्स

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़